फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   As the cold increases, fashion also becomes warmer

Lakhimpur Kheri News: ठंड बढ़ने के साथ फैशन में भी गर्माहट

Wed, 17 Dec 2025 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
As the cold increases, fashion also becomes warmer
बाजार में बिक रहे कैप और मफलर आदि। संवाद
लखीमपुर खीरी। ठंड बढ़ने के साथ फैशन में भी गर्माहट आ गई है। स्टाइलिश डिजाइनर कैप (टोपी) व ग्लव्स (दस्ताने) की मांग बढ़ गई है। यह सिर्फ ठंड से बचाने के लिए नहीं, बल्कि खुद को बेहतर लुक भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ ठंड के मौसम में फैशन और मनोरंजन का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है। इन दिनों बाजार में म्यूजिकल गर्म हेयर बैंड का जबरदस्त क्रेज है। यह हेयर बैंड न सिर्फ ठंड से बचाव कर रहा है, बल्कि युवतियों और बच्चियों के लिए सोशल मीडिया पर रील बनाने के नया ट्रेंड भी बन गया है। खासकर बॉबी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म सोल्जर का सॉन्ग ‘यूं मिलाके नजर’ पर इस हेयर बैंड को पहनकर बनाई जा रही रील्स इंस्टाग्राम और फेसबुक पर खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन



युवतियां जहां इसे स्टाइल और ट्रेंड के रूप में अपना रही हैं। वहीं छोटी-छोटी बच्चियां भी इसे देखकर अपने घरवालों से इसकी फरमाइश कर रही हैं। दुकानदार सचिन, रमेश, रियाज बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों में म्यूजिकल हेयर बैंड की बिक्री में तेजी आई है। अब तो इनके रेट पहले बढ़ गए हैं और यह सर्दी के सीजन का हॉट प्रोडक्ट बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार विश्वास गुलाटी बताते हैं कि बढ़ी हुई मांग के कारण बाजार में भी गर्मी देखने को मिल रही है। इस तरह के गर्म आइटम दुकानों के साथ साथ फुटपाथ की दुकानों से अधिक बिक रहें हैं।

-------------
बाजार में यह हैं दाम

ग्लव्स - 50 से 600 रुपये तक
कैप - 60 से 1200 रुपये तक
मफलर - 150 से 800 रुपये तक
म्यूजिकल हेयर बैंड - 200 से 500 रुपये तक

बाजार में बिक रहे कैप और मफलर आदि। संवाद

बाजार में बिक रहे कैप और मफलर आदि। संवाद

बाजार में बिक रहे कैप और मफलर आदि। संवाद

बाजार में बिक रहे कैप और मफलर आदि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed