फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   As soon as zoom Akhilesh were pro cycling

साइकिल मिलते ही झूम उठे अखिलेश समर्थक

Mon, 16 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 16 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
As soon as zoom Akhilesh were pro cycling
सपा - फोटो : अमर उजाला
निघासन में अब तक सपा के दो प्रत्याशी कर रहे थे प्रचार
विज्ञापन

राजीव को मुलायम, केजी अखिलेश की सूची में थे शामिल

समाजवादी पार्टी के साथ उसका चुनाव चिह्न साइकिल भी अखिलेश यादव को दिए जाने का निर्वाचन आयोग का फैसला आते ही अखिलेश समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और वे जश्न मनाने में जुट गए। लोहिया भवन के बाहर आतिशबाजी के साथ मिठाई भी बांटी गई। दूसरी ओर मुलायम खेमे में मायूसी का माहौल दिखाई दिया। 
जिले की आठ सीटों के लिए सपा की दो बार सूचियां जारी हो चुकी हैं। पहली सूची तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह और दूसरी सूची मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जारी की थी। पहली सूची में निघासन विधानसभा से राजीव गुप्ता को टिकट दिया गया था जबकि दूसरी सूची में मौजूदा विधायक केजी पटेल का नाम था। लिहाजा इस सीट पर दोनों उम्मीदवार चुनाव प्रचार में लगे थे। निर्वाचन आयोग का फैसला आने के बाद अब पासा पलट गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ही हमारे सर्वेसर्वा
मुख्यमंत्री हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, वह जो फैसला लेंगे सभी को मान्य होगा। संभावित गठबंधन फाइनल करने के साथ ही पहले और दूसरे चरण की सूची दो दिन में जारी कर दी जाएगी। सूची जारी होने के साथ ही सारी स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी। -अनुराग पटेल, जिलाध्यक्ष सपा 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं तो प्रचार में जुटा हूं
हमारा क्षेत्र में जनसंपर्क जारी है। मुख्यमंत्री ने सूची जारी कर हमें प्रत्याशी घोषित किया था। पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। अब गठबंधन के बाद जारी होने वाली सूची से भ्रम की स्थिति दूर हो जाएगी।  -केजी पटेल, विधायक निघासन


नेता जी का आदेश मानूंगा
फैसला पार्टी के हित में है। नेता जी (मुलायम सिंह) का जो आदेश होगा, उसी पर अमल किया जाएगा। दो दिन में सारी स्थितियां सामने आ जाएंगी। यदि चुनाव लड़ने का आदेश मिला तो मैदान में डटे रहेंगे। -राजीव गुप्ता, निघासन (पहली सूची के प्रत्याशी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed