{"_id":"623e0ea1775062315766cb2a","slug":"arto-office-will-open-on-27th-march-even-on-holiday-lakhimpur-news-bly4792629199","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 मार्च को अवकाश के दिन भी खुलेगा एआरटीओ दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 मार्च को अवकाश के दिन भी खुलेगा एआरटीओ दफ्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। वित्तीय वर्ष समाप्ति के कुछ दिन शेष हैं। इस दौरान राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए 27 मार्च (रविवार) को पड़ने वाले साप्ताहिक अवकाश के दिन भी उप संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) खुला रहेगा।
एआरटीओ (प्रशासन) आलोक कुमार सिंह ने बताया कि यदि किसी वाहन स्वामी पर उनके वाहन का प्रतिकर बकाया है, तो उसे 31 मार्च 2022 के पूर्व जमा कर दें। अन्यथा ऐसे वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाकर उनके चेक, चालान, निरुद्ध की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी वाहन स्वामी द्वारा अपनी एवं अपने परिवार के किसी सदस्य की बीमारी, दुर्घटना एवं किसी अपरिहार्य कारणवश अपनी वाहन का अधिक समय से कर जमा नहीं कर पाए हैैं तो ऐसे वाहन स्वामी द्वारा अद्यतन माह तक समस्त बकाया कर जमा करने के प्रार्थना पत्र के साथ वैध साक्ष्य प्रस्तुत करने पर कराधान अधिकारी/एआरटीओ (प्रशासन) द्वारा बकाया कर की शास्ति पर नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। संवाद