{"_id":"34da5704014cdfde93798ed446a80cbe","slug":"arjunpurwa-poorly-maintained-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुनपुरवा में खराब सड़क बनी मुसीबत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुनपुरवा में खराब सड़क बनी मुसीबत
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
इसे नगर पालिका की उदासीनता ही कहेंगे कि कई सालों से शहर के बाशिंदे होने के बावजूद शहर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा के लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। अर्जुनपुरवा में न तो सड़क है और न ही नाली। जो सड़क है वह घरों से निकलने वाले गंदे पानी की वजह से नाला बन कर 16 फुट से महज डेढ़ से दो फुट में ही सिमट गई है। जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार को इस समस्या को लेकर अर्जुनपुरवा मोहल्ले के लोगों ने वहीं पर प्रदर्शन किया और नगर पालिका से सड़क बनवाने की मांग की। लोगों का कहना है कि सड़क बनवाने के लिए उन लोगों ने नगर पालिका में कई बार प्रार्थना-पत्र दिया। डीएम-एसडीएम से मिलकर भी अपनी परेशानी बताई, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लोगों ने बताया कि पिछले साल गंदगी के कारण इस मोहल्ले में दर्जनों लोग बीमार पड़ गए थे, तब नगर पालिका की टीम आई थी और लोगों को निर्माण का भरोसा दिलाया था, लेकिन तब से कोई झांकने नहीं गया है। मोहल्ले के लोगों ने एक बार फिर डीएम को डाक से चिठ्ठी भेजी है। इस बार उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का संज्ञान लेकर नगर पालिका सड़क और नाली का निर्माण कराएगी। डीएम को चिठ्ठी भेजने वालों में रमेश पाल सिंह, नरेश सिंह, गुलशन, राजकुमारी, भारती, अवधेश कुमार, अमर कुमार, कमलेश, रामकुमारी, राकेश वाजपेयी, राजू कश्यप, राकेश कश्यप, अवधेश अवस्थी, गयाप्रसाद, विमला देवी समेत तमाम लोग शामिल थे।