{"_id":"5e5ea18f8ebc3eebc303cf07","slug":"aprajita-nirbhaya-lakhimpur-news-bly398274667","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अपराधियों को जल्द मिले सजा, तभी लगेगा घटनाओं पर अंकुश’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अपराधियों को जल्द मिले सजा, तभी लगेगा घटनाओं पर अंकुश’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। निर्भया के चारों दोषियों की फांसी एक बार फिर टल गई है और ऐसा पहली बार नहीं तीसरी बार हुआ है। ऐसे में निर्भया के दरिंदों की फांसी बार-बार टलने से छात्राओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि अपराधियों को जल्द सजा मिलेगी तभी ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कानूनी अड़चनें दूर कराकर जल्द से जल्द निर्भया के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग की है।
छात्राएं बोलीं-अब बिना देर किए मिले फांसी
निर्भया को तभी न्याय मिलेगा जब आरोपी फांसी पर लटक जाएंगे। दरिंदों को सजा मिलने में अब देर नहीं होनी चाहिए।
-वैशाली, निवासी नौरंगाबाद
दरिंदों के फांसी पर लटकने का इंतजार है। यह दिन कब आएगा उसका हमें बेसब्री से इंतजार है।
-पारुल शुक्ला, शहरपुर कोठी
दरिंदों की फांसी बार-बार टलने के कारण ही इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कानूनी अड़चनें दूर कर आरोपियों को तत्काल फांसी दे देनी चाहिए।
-अनुप्रिया गुप्ता, संकटादेवी मंदिर के पास
दरिंदों की मौत ही निर्भया की जीत होगी। चारों दरिंदों को जल्द फांसी होनी चाहिए।
-प्रगति कुमारी निवासी मिश्राना
निर्भया कब से न्याय का इंतजार कर रही है और दरिंदे किसी न किसी बहाने से सजा से बचने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।
-दीक्षा जायसवाल, प्यारेपुर
निर्भया के गुनहगारों को सरेआम फांसी पर लटकाना चाहिए, जिससे ऐसे अपराध की पुनरावृत्ति न हो और अपराधियों में खौफ पैदा हो।
-स्नेहा अवस्थी, शारदानगर
दरिंदों को मौत की सजा तुरंत मिलनी चाहिए। ऐसे मामले में किसी प्रकार की देरी नहीं करनी चाहिए।
-सुधा जायसवाल, छात्रा डायट
दरिंदों की पैंतरेबाजी में न पड़कर सजा दिलाने के लिए पहल करनी चाहिए। अपने बचाव में दरिंदें नए-नए तरीके अपना रहे हैं।
-खुशबू पुष्कर, छात्रा डायट
निर्भया के गुनहगारों की फांसी नहीं टलनी चाहिए। जो अधिवक्ता दरिंदों को बचाने के लिए इस तरह का खेल कर रहे हैं उनका पंजीकरण समाप्त कर देना चाहिए।
-कृष्णा दुबे, अधिवक्ता
निर्भया के साथ क्रूरता करने वालों को जल्द से जल्द से फांसी होना चाहिए। फांसी टलवाने के लिए जो याचिकाएं दाखिल की जा रही हैं उन्हें कोर्ट को खारिज करना चाहिए।
-कीर्ति शुक्ला, संयुक्त मंत्री जिला अधिवक्ता संघ