{"_id":"5e04e4518ebc3e878d5d6b97","slug":"aprajita-lakhimpur-news-bly38958928","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी’
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। अमर उजाला की अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत गुरुवार को जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। शिक्षिका मधु पांडेय और शिक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए सुबह जल्दी उठना और योगा करना आवश्यक है। साथ ही मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक व सामाजिक तरीके से स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। इस दौरान छात्राओं को साफ-सफाई का महत्व समझाया गया। इस मौके पर शिक्षिका अर्चना शुक्ला, हिना बेगम आदि ने भी बालिकाओं को संबोधित करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घरों को साफ-सुथरा रखने की बात कही।
स्वच्छता की शपथ दिलाई
इस दौरान कॉलेज की बालिकाओं को स्वच्छता के प्रति सजग रहने, हर वर्ष सौ घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने, गंदगी न करने और न ही दूसरों को करने देने की शपथ दिलाई गई।
छात्रा संध्या ने कहा कि स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत साफ-सफाई से होने वाले लाभों को जानने का अवसर मिला।
छात्रा आद्या पांडेय ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता जरूरी है। यदि कोई साफ-सफाई नहीं रखेगा तो उससे बीमारियां फैलेंगी और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन
छात्रा ज्योति गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता के प्रति अमर उजाला की मुहिम सराहनीय है। घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए तभी बीमारियों से बचा जा सकेगा।
छात्रा रागिनी ने कहा कि अमर उजाला के कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति बेहतर जानकारियां मिलीं हैं। अगर समाज को स्वस्थ रखना है तो इसके लिए स्वच्छता का होना बेहद जरूरी है।