Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aprajita

पौधों की तरह एक क्यारी से दूसरी क्यारी रोपी जाती हैं बेटियां

Tue, 27 Aug 2019 04:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
aprajita
संसारपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बेटियों और महिलाओं के सम्मान में चलाई जाने वाली मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स नारी सम्मान साझा संकल्प शहर से होकर गांव तक पहुंच गया। संसारपुर के मास्टर एजूकेशन डिग्री कॉलेज में अपराजिता मुहिम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

एमडी सरफराज आलम की अध्यक्षता में हुई निबंध प्रतियोगिता का प्रारंभ चौकी प्रभारी सतीशचंद्र यादव ने दीप जलाकर किया। निबंध प्रतियोगिता में 162 छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को आवश्यक बताते हुए निबंध लिखे। निबंध प्रतियोगिता में दिव्या शुक्ला प्रथम, इशिका गौड़ द्वितीय और रवीउल आफरीन तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। निबंध प्रतियोगिता के बाद हुई गोष्ठी में चौकी इंचार्ज ने कहा कि शासन और प्रशासन बेटियों की सुरक्षा में काफी संवेदनशील हैं। महिला सुरक्षा के लिए 100 डायल, 1090, महिला हेल्प लाइन, एंटी रोमियो सुविधा मुहैया कराई गई है। मगर, बिना जागरूकता सारे प्रयास असफल हो जाते हैं। इसके लिए बेटियों को डरने, झिझकने की जरूरत नहीं है। वह किसी भी समस्या को लेकर अपने माता, पिता, शिक्षकों, पुलिस को निसंकोच होकर बताएं। बेटियों ने भी संकल्प लिया कि वह हर अन्याय का डटकर मुकाबला करेंगी। पौधरोपण करके वृक्षों का संरक्षण करेंगी और धरती माता का आंचल हरियाली से सजाएंगी। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि बेटियां पौधे की तरह होती हैं। जिनको पहले एक क्यारी और फिर दूसरी क्यारी में रोपा जाता है। वह दो घरों में अपनी खुशबू बिखेरती हैं। कार्यक्रम में प्राचार्य आरिफ, अफरोज अहमद, आशुतोष शुक्ल, मीनाक्षी शुक्ला, कंचन शुक्ला, प्रमोद वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed