फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anti-rabies injection instead of precautionary dose

एहतियाती खुराक की जगह लगा दिया एंटी रैबीज का इंजेक्शन

Sun, 01 May 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Anti-rabies injection instead of precautionary dose
महेवागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ में शनिवार को एक युवक को कोविड टीके की जगह एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगा दिया। शिकायत होने और मामला सोशल मीडिया में छाने के बाद सीएचसी अधीक्षक ने टीकाकरण करने वाले प्राइवेट कर्मचारी को सीएचसी से हटा कर पल्ला झाड़ लिया। हालांकि पीड़ित ने सीएम और डीएम से भी जांच कर विधिक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ के ग्राम पंचायत श्रीनगर गांव के मजरा नयापुरवा निवासी शिवम जायसवाल उर्फ छोटू पुत्र सुरेश कुमार ने बताया कि एहतियाती खुराक लगवाने शनिवार को वह सीएचसी फूलबेहड़ गया था। आरोप है कि डॉक्टर के अधीन एक प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मी ने कोविड की जगह उसे एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगा दिया। मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित ने टीकाकरण रिकार्ड कार्ड पर इंट्री करने की बात कही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का शिकार हुए युवक ने विरोध जताया। आरोप है कि गलती मानने की बजाय स्वास्थ्य कर्मियों ने उल्टे बदसलूकी कर भगा दिया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री, डीएम और सीएमओ समेत कई अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत फहमी के कारण एंटीरैबीज इंजेक्शन लग गया। टीकाकरण करने वाले को तत्काल हटा दिया गया है। भविष्य में ऐसी गलती न हो इसको लेकर स्टाफ को सख्त हिदायत दी गई है।
अमितेश दत्त दुवेदी, सीएचसी अधीक्षक फूलबेहड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed