लखीमपुर खीरी। मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र) के जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के निर्देश पर मंंगलवार को सरदार पटेल कन्या इंटर कॉलेज खजांचीपुरवा में पौध रोपण व निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में आंशी प्रथम, स्वामी द्वितीय व राजवीर तृतीय रहे। प्रतियोगिता में स्थान पाने पर तीनों को सम्मानित किया गया। इसके बाद विद्यालय प्रधानाचार्या रजत रेखा, प्रबंधक संजीव वर्मा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। जिला युवा अधिकारी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ऋषिराज वर्मा, शेखर वर्मा, अर्पित वर्मा, आकाश वर्मा, उदय वर्मा, शिक्षक अनिल प्रकाश श्रीवास्तव, निशांत पांडे, रिशु वर्मा, नैंसी वर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद