{"_id":"64ece8dd7c9886bd36035664","slug":"another-dengue-patient-found-in-the-district-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-4643-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिले में डेंगू का एक और मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिले में डेंगू का एक और मरीज मिला
विज्ञापन
वार्ड में भर्ती डेंगू मरीज
लखीमपुर खीरी। जिले में डेंगू का हमला निरंतर जारी है। अब एक युवती में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है, जिसका जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में चल रहा है। इससे जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या चार हो गई है।
डेंगू बुखार का प्रकोप जिले में शुरू हो गया है। हर चार से पांच दिन बाद किसी न किसी में डेंगू की पुष्टि हो रही है। मरीजों की निरंतर प्लेटलेट्स गिर रही हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की पैथालॉजी में हुई जांच में खरवहिया निवासी 21 वर्षीय पम्मी पुत्री परशुराम में डेंगू की पुष्टि हुई है। युवती को डेंगू वार्ड में भर्तीकर इलाज शुरू कर दिया गया है। युवती में डेंगू बुखार की पुष्टि होने से जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या चार हो गई है।
सीएमएस डॉ. आईके राम चंदानी ने बताया कि ओपीडी में आने वाले ऐसे बुखार पीड़ित जिनको चार या पांच दिन से बुखार आ रहा होता है,उनकी डेंगू और मलेरिया की जांच कराई जाती है।
विज्ञापन
सिकंदराबाद में मिला संदिग्ध मरीज, गिर रहीं प्लेटलेट्स
निजी अस्पताल में हो रहा इलाज, स्वास्थ्य विभाग नहीं मान रहा डेंगू
सिकंदराबाद। पीएचसी क्षेत्र में भी बुखार कहर बरपा रहा है। कस्बा सहित आसपास के गांव में लोग बुखार की आंच में तप रहे हैं। कई मरीज ऐसे हैं, जिनकी प्लेटलेट्स निरंतर गिर रही हैं। जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने पर तीमारदार निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।
सिकंदराबाद निवासी सोमनाथ शुक्ला ने बताया कि कई दिन से बुखार आ रहा था। जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। सोमनाथ ने बताया कि 19 अगस्त को जांच कराने पर 0.90 लाख प्लेटलेट्स आई और इसके बाद जब 23 अगस्त को दुबारा जांच कराने पर प्लेटलेट्स 0.69 आई। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। उधर, कस्बा क्षेत्र में बुखार फैलने से पीएचसी पर भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को ओपीडी में 156 मरीज पहुंचे तो वहीं रविवार को 130 और शनिवार को 150 लोग ओपीडी में पहुंचे थे।
फार्मासिस्ट रमेश चंद्र ने बताया कि इस समय बुखार तेजी से फैल रहा है। ओपीडी में आने वाले मरीजों में करीब 60 से 70 प्रतिशत मरीज बुखार के होते हैं। सभी को दवाएं देकर एहतियात बरतने के लिए कहा जाता है।