फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Another chance to join the Master Database

मास्टर डाटाबेस में शामिल होने का एक और मौका

Fri, 02 Sep 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 02 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Another chance to join the Master Database
शिक्षा - फोटो : dummy picture
मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान के लिए अवधि बढ़ी
विज्ञापन

15 सितंबर तक पूर्ण करनी होगी समस्त कार्यवाही

मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए मास्टर डाटाबेस में शामिल होना अनिवार्य है। शासन ने छूटी हुई संस्थाओं को शामिल करने के लिए दूसरी बार समय अवधि बढ़ाई है। पूर्व में निर्धारित 31 अगस्त 2016 तक समय अवधि को बढ़ाकर अब 15 सितंबर 2016 तक कर दिया है। इससे मास्टर डाटाबेस में शामिल होने से वंचित संस्थाओं को शामिल होने का एक और मौका मिल गया है। 

वर्ष 2016-17 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे हैं, जिन्हें छात्रवृत्ति या शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं का मास्टर डाटाबेस जुटा रहा है, जिससे छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति करने में आसानी हो सके। शिक्षण संस्थाओं को पूर्व में निर्धारित 17 अगस्त 2016 तक मास्टर डाटा में समस्त प्रविष्टियां पूर्ण/अपडेट करनी थी, लेकिन शासन ने दूसरा मौका देते हुए 31 अगस्त अंतिम तिथि तय की थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि 30 जून 2016 तक मान्यता प्राप्त करने वाले शिक्षण संस्थान (विद्यालय) मास्टर डाटा में शामिल हो सकते हैं। छूटे हुए संस्थान अपने कोर्स और फीस का डाटा अपलोड तथा डिजिटल लॉक की कार्यवाही 15 सितंबर 2016 तक कर सकते हैं। इसके लिए डीआईओएस और बीएसए को सूचना दी गई है, जिससे शिक्षण संस्थाओं को जानकारी मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed