फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Annual student is not angry

वार्षिकोत्सव न होने पर विद्यार्थी नाराज

Wed, 24 Feb 2016 06:36 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Wed, 24 Feb 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
Annual student is not angry
श्री गुरुगोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक समारोह आयोजित न करने पर  छात्र-छात्राओं का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने परिसर में हंगामा काटा। उनका कहना था कि महाविद्यालय में हर साल यह आयोजन होता था पर इस बार नहीं किया जा रहा है। इसकी जानकारी भाजपा नेता गजेंद्र सिंह को मिली तो वह महाविद्यालय पहुंचे और  प्राचार्य से वार्ता कर समस्या निपटवाई।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का कहना था कि हर साल 24 फरवरी को महाविद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित किया जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। यहां  वार्षिक समारोह की कोई तैयारी न देख उन्होंने प्राचार्य से बात की तो बताया गया कि इस बार ये आयोजन नहीं होगा । इस पर छात्र-छात्राओं ने परिसर में ही हंगामा काटना शुरू कर दिया। जानकारी मिली तो भाजपा नेता गजेंद्र सिंह वहां पहुंचे और नाराज विद्यार्थियों को  शांत किया। उन्होंने प्राचार्य डॉ. आरआर राजपूत से बात की। इस पर वह 28 फरवरी को समारोह आयोजित करने पर सहमत हो गए। इससे छात्र-छात्राएं काफी खुश हुए और भाजपा नेता का आभार जताया।  इस दौरान भाजपा नेता उदयवीर सिंह, रवि शुक्ला, कुलदीप कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed