फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anniversary of the celebrated women club committee

धूमधाम से मना महिला क्लब समिति का वार्षिकोत्सव

Sun, 26 Mar 2017 11:42 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
लखीमपुर, ब्यूरो Updated Sun, 26 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anniversary of the celebrated women club committee
धूमधाम से मना महिला क्लब समिति का वार्षिकोत्सव - फोटो : अमर उजाला
समिति सदस्यों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

आकांक्षा समिति की सदस्य भी रहीं मौजूद

महिला क्लब समिति का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान आकांक्षा समिति की सदस्य भी मौजूद रहीं। महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कई प्रतियोगिताएं हुई, जिसकी विजेताओं को आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

समिति का वार्षिकोत्सव और होली मिलन समारोह रविवार को कस्तूरबा भवन में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीएम की पत्नी एवं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह और विशिष्ट अतिथि एसडीएम पल्लवी मिश्रा रहीं। समारोह में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समिति की अध्यक्ष पूनम आगा ने मौजूद लोगों को समिति के इतिहास और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की विजेता रही महिलाओं को आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएमओ पत्नी फिरदौस जहां, सुधा गुप्ता, उमा कटियार, एमएलसी शंशाक यादव की पत्नी पवनलता यादव सहित मधुरिमा मिश्रा, विमला शर्मा, सुमित्रा यादव, मीनू भल्ला, विद्या मौर्या सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed