फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry woman hanged herself due to dowry harassment

दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध महिला ने लगाई फांसी

Wed, 15 Jun 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Angry woman hanged herself due to dowry harassment
दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध
विज्ञापन

महिला ने लगाई फांसी
- सदर कोतवाली के मोहल्ला आगाजीपुरम का मामला
- पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आगाजीपुरम में दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर विवाहिता (शिक्षक) ने मायके में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मोहल्ला आगाजीपुरम निवासी 29 वर्षीय पारुल साहू पुत्री मदन लाल साहू की शादी छह फरवरी 2022 को चंदन अवस्थी उर्फ अभय अवस्थी निवासी बहादुरनगर से हुई थी। शादी के समय पारुल साहू के पिता ने 13 लाख रुपये नगद और करीब दो लाख के जेवर दहेज में दिए थे। मृतका के भाई मयंक साहू ने बताया कि शादी के करीब एक महीने के बाद ससुराल पक्ष के लोग पारुल साहू को और दहेज लाने को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे, जिसको लेकर मायके और ससुराल पक्ष के साथ दो बार विवाद भी हुआ। जबकि पारुल साहू सरकारी स्कूल में शिक्षक थी और वह जिला बहराइच के मिहीपुरवा में कार्यरत थीं। मयंक साहू ने बताया कि उसकी बहन का एटीएम भी उसके पति चंदन अवस्थी ने अपने पास रख लिया था और उसी से पैसा निकाला करता था।
विज्ञापन

13 जून को ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर पारुल साहू अपने मायके आगाजीपुरम वापस आ गई। इसके बाद पारुल साहू और उसके पति चंदन अवस्थी का फोन पर काफी देर तक विवाद भी होता रहा, जिसके बाद दहेज की मांग को लेकर हो रहे विवाद से तंग आकर पारुल साहू ने सोमवार की शाम करीब पांच बजे अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मयंक साहू ने बताया कि उसकी बहन की मौत के तुरंत बाद उसके पति चंदन अवस्थी ने बहन के अकाउंट से 40 हजार रुपये निकाल लिए। परिजन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को पारुल साहू के शव का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी पति चंदन अवस्थी निवासी बहादुरनगर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed