फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry villagers ADO Panchayat have besieged

नाराज ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत का घेराव किया

Tue, 08 Sep 2015 07:42 PM IST
निघासन
निघासन Updated Tue, 08 Sep 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers ADO Panchayat have besieged
लालपुर से मतदान केंद्र हटाकर झंडी में किए जाने से नाराज लालपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत का घेराव कर हंगामा काटा। मौके की नजाकत को समझते हुए एडीओ पंचायत वहां से खिसक गए पर ग्रामीण उनका तलाश करके तहसील ले गए। एसडीएम पीके सिंह ने एडीओ पंचायत को फटकार लगाते हुए मंगलवार देर शाम तक लालपुर में मतदान केंद्र बनाने का आदेश दिया है। मंगलवार देर शाम तक ब्लाक में ग्रामीण डटे थे।
विज्ञापन

लालपुर ग्राम पंचायत में एक दर्जन मजरे हैं। छह हजार मतदाता वाली इस ग्राम पंचायत में झंडी में छह और लालपुर में दो मतदान केंद्र बनाए जाते हैं। लालपुर, मंझिलीपुरवा, बुद्धापुरवा, मुन्नादास पुरवा, बिचपरी, तमोलिन पुरवा, चंदन पुरवा, गौढ़ीपुरवा के लोगों को झंडी की दूरी चार से पांच किलोमीटर दूर पड़ती है। यहां के ग्रामीणों ने लालपुर में दो के स्थान पर चार केंद्र बढ़ाए जाने की मांग की थी। मतदान केंद्र तो नहीं बढ़े, लेकिन वह दोनों मतदान केंद्र लालपुर से काटकर झंडी में जोड़ दिए गए। इस बात की भनक लगने पर ब्लाक में सुबह ही सैकड़ों की तादात में ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहां बीडीओ तेजवंत सिंह के न मिलने पर वह लोग एडीओ पंचायत कार्यालय पहुंचे। एडीओ पंचायत कार्यालय पर ग्रामीणों ने हंगामा काटा। मौके की नजाकत को देखते हुए एडीओ पंचायत खिसक गए। एडीओ पंचायत को तलाश कर ग्रामीण पंचायत सेक्रेटरी सुरेश के कार्यालय पहुंचे। वहां पर उनको पकड़कर तहसील लेकर आए। ग्रामीणों का आरोप है कि झंडी के कुछ लोग मतदान के दिन मनमाने ढंग से वोट डलवाते हैं, जिसके चलते वह लोग केंद्र झंडी में बनवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।  इस दौरान सुरेश कुमार, रामनरेश यादव, शिवसागर, भगौती, मुन्ना, अजीजुद्दीन, वसीउद्दीन, इनायत अली, गुलाम रसूल, कैसर जहां, कांती देवी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed