{"_id":"68c31746d12d63ea1c09eb65","slug":"angry-lawyers-protested-against-the-attack-on-their-colleague-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-155506-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: साथी पर हमले से नाराज वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: साथी पर हमले से नाराज वकीलों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मोहम्मदी। गांव बगरेठी निवासी अधिवक्ता कुलदीप सिंह पर हुए हमले को लेकर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी होने से वकीलों ने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन किया।
अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात 10 बजे वे अपने साथियों के साथ रोडवेज के पास होटल से खाना खाकर निकले। पहले से ही घात लगाए बैठे शिवम, अरुण, विशाल, सोनू, गोपाल, अचल उर्फ पप्पू, उमेश, आकाश निवासी शंकरपुर छावनी ने एक राय होकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
इसमें उनके सिर, नाक और जांघों के बीच चोटें आई हैं। आरोपी ने तमंचा निकालकर फायर किया, जो मिस हो गया। पुलिस ने संज्ञेय धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुबह घटना की जानकारी होने पर वकील लामबंद हो गए। तहसील पहुंचकर एसडीएम कोर्ट के सामने धरना प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पाकर सीओ अरुण कुमार सिंह वकीलों के बीच पहुंचकर वार्तालाप किया, लेकिन बात नहीं बनी। अधिवक्ताओं धरना प्रदर्शन जारी रहा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह भी अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे। संवाद