फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anganwadi centers have access Hatkukd

आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं पहुंच रहा है हाटकुक्ड

Sun, 01 Feb 2015 06:46 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sun, 01 Feb 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
इंडो-नेपाल बार्डर स्थित ब्लाक में प्रति माह हाटकुक्ड के लिए करीब 11 लाख रुपये निकलता है। 100 से अधिक क्रय केंद्रों पर बनने वाला भोजन मासूम बच्चों तक नहीं पहुंच रहा है। सीडीपीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र में 236 आंगनबाड़ी तथा 97 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र हैं। सरकारी विद्यालयों में एमडीएम की तरह इस विभाग में भी मासूम बच्चों को भोजन देने के लिए यह योजना चलाई गई है। एनजीओ के हाथों में हाटकुक्ड का मामला सौंपने के कारण मनमाने ढंग से इस योजना को संचालित किया जा रहा है। कस्बे के बीआरसी कार्यालय परिसर में लगने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के प्रभारी ने बताया कि जब से एनजीओ खाना बनाकर केंद्रों पर भेज रहा है तब से यहां पर बच्चों को भोजन नहीं मिला है जबकि इसकी शिकायत कई बार की गई है। त्रिकौलिया, बिनौरा, भनवापुरवा, पचपेंड़ी समेत 100 से अधिक केंद्रों पर हाटकुक्ड नहीं पहुंच रहा है। साथ ही यह भी आरोप है कि हाटकुक्कड गुणवत्ता विहीन होने के कारण बच्चे खाने से भी इंकार कर देते है।
विज्ञापन

एनजीओ प्रभारी ने भी माना नहीं पहुंचता है भोजन
एनजीओ प्रभारी नीरज ने बताया कि कई आंगनबाड़ी क्रय केंद्रों पर भोजन नहीं पहुंचता है। वहां पर हाटकुक्ड पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। उधर सीडीपीओ पुष्पलता रस्तोगी ने बताया कि बहुत स्थानों पर हाटकुक्ड नहीं पहुंच रहा है। मामले की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed