फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... And deadly pits Indicators have been installed

...और जानलेवा गड्ढों के पास लगाए गए संकेतक

Thu, 09 Jul 2015 06:45 PM IST
खीरी टाउन
खीरी टाउन Updated Thu, 09 Jul 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
... And deadly pits Indicators have been installed
कस्बे के पास अवैध खनन कर खोदे गए गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत के मामले में लापरवाही बरते जाने की खबर सात जुलाई को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों की नींद टूटी है। प्रशासन ने बच्चों की मौत का कारण बने गड्ढे के पास संकेतक बोर्ड लगवाकर लोगों को खतरे से आगाह किया है। हालांकि अधिकारी अभी तक संबंधित ईंट भठ्ठा नहीं ट्रेस कर पाए हैं और न ही खेत मालिक का पता चला है।
विज्ञापन

एक जुलाई को खीरी टाउन के मोहल्ला हनिया टोला निवासी चार बच्चे खेलते-खेलते एक खेत में पहुंच गए थे, जहां ईंट-भट्ठे के लिए मिट्टी खोदकर छोड़े गए गड्ढे के पानी में डूबकर बच्चों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों की मौतों पर दुख तो जताया और जांच के लिए भी कहा, लेकिन कई दिन बीतने के बाद प्रशासन इसे एक हादसा मानकर भूल गया। न ईंट-भट्ठा ट्रेस किया गया और न ही घटना के बाद से फरार हुए खेत मालिक का ही पता चल पाया। प्रशासन ने खुले जानलेवा गड्ढों के  खतरों से लोगों को बचाने के लिए भी कोई प्रयास नहीं किया। जिसके बाद अमर उजाला में सात जुलाई को ‘और हादसों के इंतजार में जानलेवा गड्ढे’ नामक शीर्षक से अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही को उजागर करते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की, जिस पर अधिकारी नींद से जागे हैं। एडीएम एसपी सिंह के निर्देश पर खीरी टाउन के इस गड्ढे पर संकेतक बोर्ड लगाया गया है। जिस पर लोगों को खतरे से आगाह करते हुए गड्ढे से दूर रहने की सलाह दी गई है। एडीएम ने बताया कि पूरे मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपी है। मिट्टी की खुदाई के लिए रायल्टी जमा होने संबंधी भी जांच हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed