फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anand Govind intersection of the anger of the victims, performance

फूटा गोविंदनगर के कटान पीड़ितों का गुस्सा, प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2015 07:09 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Tue, 23 Jun 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
Anand Govind intersection of the anger of the victims, performance
 पलिया तहसील में गोविंदनगर कॉलोनी के तमाम ग्रामीणों का गुस्सा प्रधान और लेखपाल पर फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रधान और लेखपाल के खिलाफ प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी करते हुए उन पर कटान पीड़ितों के भूमि आवंटन सूची में भारी घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए बताया कि सूची में इलाके के बाहर के लोगों के नाम शामिल हैं जब कि तमाम पात्र सूची से बाहर कर दिए गए हैं। उन्होंने एसडीएम से जांच की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

खुर्शीद आलम, निजामुद्दीन, राम इकबाल, अली, दिलीप कुमार, दिलावर, शमशाद, साबिर अली, अजमत अंसारी, कुतुबुद्दीन, समीउल्ला, शफीक अंसारी आदि तमाम ग्रामीण मंगलवार को तहसील पहुंचे और वहां प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि प्रधान और लेखपाल ने कटान पीड़ितों की भूमि आवंटन सूची में भारी घपलेबाजी की है। इस सूची में पात्र बाहर हैं और बाहरी जिलों के लोगों के नाम शामिल कर लिए गए हैं। प्रधान और लेखपाल के करीबी लोगों को भी इस सूची में शामिल किया गया है। उन लोगों के नाम इस सूची से बाहर कर दिए गए हैं जिनका सब कुछ नदी में कट गया। पीड़ितों के मुताबिक सूची बनाने में जमकर अवैध वसूली भी की गई है। उन्होंने एसडीएम को पत्र देकर स्थलीय सत्यापन करवाने और आपात्र लोगों को सूची से बाहर कर पात्रों को शामिल किए जाने की मांग की है। एसडीएम ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed