{"_id":"68c1d0a6b181aebcf70b88b8","slug":"an-elderly-man-died-after-vomiting-and-diarrhea-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-155416-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उल्टी-दस्त आने के बाद बुजुर्ग की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उल्टी-दस्त आने के बाद बुजुर्ग की हुई मौत
विज्ञापन
मझगईं। क्षेत्र के शंकरपुरवा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की उल्टी-दस्त आने के बाद हालत खराब हो गई और कस्बा के एक प्राइवेट क्लीनिक पर उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि शंकरपुरवा निवासी 60 वर्षीय रामस्वरूप को सोमवार की रात दस्त आने के बाद उल्टियां शुरू हो गईं। मंगलवार सुबह गांव के ही एक चिकित्सक को बुलाकर लाए तो उसने बोतल चढ़ाना शुरू कर दिया। आरोप है कि बोतल चढ़ाने के बाद बुजुर्ग की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि उनकी हालत बिगड़ गई।
इसके बाद परिजन पलिया लेकर गए लेकिन वहां डाॅक्टरों ने जवाब दे दिया। शाम को मझगईं के एक प्राइवेट क्लीनिक पर भर्ती कराया, जहां बुजुर्ग रामस्वरूप की मौत हो गई। मामले में बुजुर्ग का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। उधर गांव में नालियों की सफाई न होने व दवा का छिड़काव न होने से गंदगी फैली हुई है। जिससे खांसी, जुखाम, बुखार के साथ ही अन्य बीमारियां फैल रही हैं। संवाद