फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ammunition 75 and 70 percent gold and silver jewelery to be sold

गोला में 75 और 70 प्रतिशत सोने-चांदी के बिकेंगे आभूषण

Fri, 11 Sep 2015 07:52 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Fri, 11 Sep 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
Ammunition 75 and 70 percent gold and silver jewelery to be sold
उप्र सर्राफा एसोसिएशन से संबद्ध सर्राफा कमेटी की आम सभा में सोने चांदी के आभूषणों की शुद्धता का मुद्दा छाया रहा। दिवाली से पूर्व 75 प्रतिशत सोना और 70 प्रतिशत चांदी के आभूषणों की बाजार में बिक्री का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

नगर की कृष्णा वाटिका में हुई बैठक में अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी ने नव नियुक्त प्रांतीय संगठन मंत्री अरविंद गुप्ता रामाजी, वयोवृद्घ व्यापारी सहदेव टंडन, एवं लुटेरों का मुकाबला करने वाले सर्राफ मुकेश गुप्ता का माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बैठक में विनोद स्वर्णकार, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, हंसराम एडवोकेट, रामचंद्र स्वर्णकार, अरुण राजपूत, रामसरन शुक्ला, सुभाष राजपूत ने सोने चांदी के आभूषणों में घटती शद्धता का मामला उठाते हुए कहा कि सर्राफा व्यवसाइयों की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। इस पर 75 प्रतिशत सोना और 70 प्रतिशत चांदी के जेवरातों की बिक्री का प्रस्ताव पारित कर दीपावली से पूर्व ही प्रस्ताव अमल में लाने की सहमति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में दो अक्तूबर को पुन: बैठक करने का प्रस्ताव हुआ। प्रांतीय संगठन मंत्री ने अगली बैठक में थोक सर्राफा व्यवसाइयों को विशेष रूप से उपस्थित रहने को कहा।
कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी ने कहा कि जो व्यापारी साहूकारी और व्यापार कर का पंजीकरण कराना चाहते हैं वे फार्म भरने के लिए उनसे संपर्क करें। जल्द ही पंजीकरण करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में कुछ लोग पद लोलुपता वश फूट डालने का  काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सभी को सावधान और संगठित रहने की आवश्यकता है। अध्यक्षता सहदेव टंडन और संचालन सचिन रस्तोगी ने किया। इस मौके पर रामनरेश स्वर्णकार, शशिकांत गुप्त, श्रीराम राजपूत, मनीष गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, दुर्गेश सोनी सहित तमाम सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।

बैठक में दिखा अमर उजाला की खबर का असर
अमर उजाला ने अगस्त माह में कम शुद्धता के सोने चांदी के आभूषणों की बिक्री किए जाने का खुलासा करते हुए समाचार प्रकाशित किया था। खबर का असर सर्राफा कमेटी की बैठक में शुरू से ही दिखाई दिया और व्यापारियों की मांग पर 75 प्रतिशत सोना और 70 प्रतिशत चांदी के आभूूषणों की बिक्री का प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed