फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Amidst the hustle and bustle, a three-member team inspected the development works

Lakhimpur Kheri News: गहमा-गहमी के बीच तीन सदस्यीय टीम ने की विकास कार्यों की जांच

Fri, 12 Sep 2025 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Amidst the hustle and bustle, a three-member team inspected the development works
पसगवां। डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत जमुका में विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। टीम के सामने ही शिकायतकर्ता व प्रधान तथा उनके सहयोगियों के बीच हॉटटॉक होने पर माहौल गर्म हो गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शैलेंद्र कुमार ने पंचायती राज समिति को शपथ पत्र देकर शिकायत की थी। पहले हुई जांच से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हुआ था। शैलेंद्र कुमार का कहना है, जब तक ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच होकर दोषियों को सजा नहीं मिलेगी वह यह जंग जारी रखेगा।
विज्ञापन

आरोप है कि डीएसओ अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई स्थलीय जांच के दौरान सहायक अभियंता की तकनीकी जांच भी संदेह में है।
इससे पहले डीएसओ अश्वनी कुमार सिंह से शिकायतकर्ता के अभिलेखों को देखा। इसमें गांव में बने सामुदायिक शौचालय में मरम्मत व उसका संचालन न होना, जमुका व भोगीपुरमनी में परिषदीय स्कूल की बाउंड्रीवाल, गांव में कराए गए रिबोर, नल मरम्मत, इंटरलाकिंग मार्ग, छह अपात्रों को आवास दिए जाने सहित पंचायत भवन में फर्नीचर के नाम पर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। डीएसओ अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि निष्पक्ष जांच रिपोर्ट बनाकर डीएम को कार्यवाही के लिए सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed