फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Amid the din of the municipality budget to Lakhimpur

हंगामे के बीच लखीमपुर नगर पालिका का बजट पास

Thu, 31 Mar 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 31 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Amid the din of the municipality budget to Lakhimpur
बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सभाकक्ष में बोरा बिछाकर बैठ गए नामित सदस्य अंशुमान माथुर
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सदस्यों के हंगामे के बीच आगामी वित्तीय वर्ष के लिए करीब 68 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। बैठक के दौरान कार्यवाही न लिखे जाने, कार्यवाही में आपत्तियां दर्ज न किए जाने और महिला सदस्यों के प्रतिनिधियों से हस्ताक्षर कराए जाने को लेकर कई सदस्यों ने बैठक में जमकर हंगामा किया। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने की। संचालन ईओ अवनींद्र कुमार ने किया। 
बैठक में वर्ष 2015-16 में हुई वास्तविक आय 39 करोड़ 49 लाख 19 हजार 715 रुपये की आय और 27 करोड़ 88 लाख 74 हजार 584 रुपये के व्यय का अनुमोदन किया गया। साथ ही वर्ष 2016-17 के लिए 67 करोड़ 96 लाख 69000 की अनुमानित आय और 66 करोड़ 68 लाख 60000 रुपये के अनुमानित व्यय का बजट पारित किया गया। बैठक में सदस्यों ने निर्माण संबंधी कई प्रस्ताव रखे जिन्हें कार्ययोजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन

बैठक के निर्धारित समय पर नगर पालिका अध्यक्ष ने सभाकक्ष में न आकर सदस्यों को अपने कक्ष में बुला लिया और बैठक शुरू कर दी। नामित सदस्य अंशुमान माथुर समेत कई सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई और अध्यक्ष के कक्ष में जाने से इनकार कर दिया। नामित सदस्य अंशुमान माथुर विरोध स्वरूप सभाकक्ष में बोरा बिछाकर फर्श पर बैठ गए। तब अध्यक्ष ने सभाकक्ष में आकर बैठक शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने इस बात पर गहरी आपत्ति जताई कि कार्यवाही रजिस्टर पर महिला सदस्यों के पति, पुत्र, भाई आदि के हस्ताक्षर कराकर उन्हें उपस्थित दिखा दिया जाता है। कई सदस्य उपस्थित होते हैं फिर भी उन्हें अनुपस्थित दिखा दिया जाता है। नामित सदस्यों के साथ कई निर्वाचित सदस्य भी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed