{"_id":"576427834f1c1b591811b8d6","slug":"amethi-in-fields-near-the-village-of-showing-the-stork-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी गांव के पास खेतों में दिखा सारस का जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी गांव के पास खेतों में दिखा सारस का जोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
Updated Fri, 17 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
सारस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा राज्यपक्षी सारस का कुनबा
क्षेत्र में बढ़ते सारस के कुनबे से पक्षी प्रेमी बेहद उत्साहित हैं। इन दिनों जलाशयों के पास स्थित खेतों में बड़ी संख्या में सारस के जोड़ों की मौजूदगी देखी जा रही है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैगलगंज रेंज अंतर्गत मोहम्मदी-लखीमपुर रोड पर अमेठी गांव के पास खेतों में सारस का एक जोड़ा दाना चुगते देखा गया। बच्चे काफी देर तक इस जोड़े को कौतूहल से निहारते रहे।
पूरे प्रदेश में सारस की गणना माह जून और दिसंबर में दो बार कराई जाती है। दिसंबर 2014 में मैगलगंज रेंज में 37 सारसों की गिनती की गई थी। 25 और 26 जून 2015 को इनकी संख्या बढ़कर 46 हो गई थी। इस बार इस रेंज में सारस की आबादी में इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछली सारस गणना के परिणामों पर गौर करने पर यह बात सामने आई है कि मोहम्मदी और मैगलगंज में लगातार सारस का कुनबा बढ़ रहा है।
बेहद खूबसूरत काया वाला राज्यपक्षी सारस अक्सर जोड़े में रहता है। इसे आदर्श दांपत्य का प्रतीक माना जाता है। पिछले दिनों सारस संरक्षण के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। इसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। सारस की बढ़ती आबादी से पक्षी प्रेमी उत्साहित हैं।