फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   amar ujala foundation

जरूरतमंदों के लिए सहारा बने समाजसेवी

Sun, 24 May 2020 10:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन में जरूरतमंदों की रोजी रोटी की व्यवस्था करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ समाजसेवी आगे आए हैं। गरीबों को दोनों वक्त का भोजन उपलब्ध कराने के लिए नवयुग सामाजिक ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने मानव सेवा रसोई शुरू कर दी। स्वयं सेवक रसोई में अपने आप भोजन तैयार करते हैं और फिर जरूरतमंदों के घर तक पहुंचाते हैं। संस्था के आचार्य संजय मिश्रा का कहना है कि नर सेवा ही नारायण की सेवा है। लोगों का उनके दु:ख में सहयोग करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। उन्होंने बताया कि कोई जरूरतमंद भूखा न रहे, इसके लिए रोजाना करीब चार सौ लंच पैकेट तैयार किए जाते हैं। भोजन तैयार करने में संगठन के पदाधिकारी और शहर के समाजसेवी आकर सब्जी काटने से लेकर वितरण तक में सहयोग करते हैं। संस्था के लोग ही चिह्नित जरूरतमंदों के घर-घर लंच पैकेट पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे। खाने के लिए मोबाइल नंबर-7309148092 पर संपर्क करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed