{"_id":"5e9309178ebc3e711b48a13d","slug":"amar-ujala-foundation-lakhimpur-news-bly402426640","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन लोगों की मदद कर रहे समाजसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन लोगों की मदद कर रहे समाजसेवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला फाउंडेशन के राहत शिविर में क्वारंटीन किए गए लोगों का रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें सभी का तापमान सामान्य रहा। शिविर में सात लोग क्वारंटीन हैं। शनिवार को सात लोगों की घर पर क्वारंटीन रहने के लिए छोड़ दिया गया।
जिला प्रशासन के सहयोग से अमर उजाला के राहत शिविर में 51 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। इनके खाने पीने से लेकर अन्य जरूरतों को समाजसेवी इंद्रेश गुप्ता, रमेश अग्रवाल, कन्हैया चाट वाले सहित गायत्री परिवार के लोग पूरा कर रहे थे। इन 51 लोगों में से 27 लोगों को दो दिन पहले और सात लोगों को शनिवार को घर जाने की इजाजत दे दी गई। डॉक्टरों ने इन सभी को घर पर 14 दिन तक परिवार वालों से दूरी बनाकर रहने को कहा है। शिविर में क्वारंटीन सात लोगों का डॉक्टरों की टीम ने रविवार को चेकअप किया। इसमें सभी का तापमान सामान्य रहा। क्वारंटीन सेंटर में रहने वालों की मांग पर समाजसेवी इंद्रेश गुप्ता ने मार्टिन, डेटॉल साबुन, घड़ी साबुन सहित भोजन आदि उपलब्ध कराया है।