{"_id":"6275661a6de19120932dd55a","slug":"amar-ujala-abhiyan-health-in-the-wake-of-fourth-wave-give-protection-of-vaccine-to-children-lakhimpur-news-bly4836566183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य : चौथी लहर की आहट में बच्चों को दें टीके का सुरक्षा कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य : चौथी लहर की आहट में बच्चों को दें टीके का सुरक्षा कवच
विज्ञापन
टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
12 से 14 साल तक के बच्चों का किया जा रहा है टीकाकरण
पांच से 12 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन कराने की तैयारियां शुरू
लखीमपुर खीरी। कोरोना की चौथी लहर की आहट में स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 12 से 14 साल तक के किशोर-किशोरियों का वैक्सीनेशन कराना शुरू कर दिया है। वहीं पांच से 12 साल तक के बच्चों का टीकाकरण कराने की तैयारी होने लगी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों का वैक्सीनेशन कराने में लापरवाही बिल्कुल न करें, क्योंकि टीकाकरण कई प्रकार की बीमारियों से बच्चों को सुरक्षा कवच प्रदान करता है।
जिले में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए पिछले एक साल से टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। बच्चों को सुरक्षा कवच देने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारी मिलकर काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चों से ज्यादा उनके अभिभावक डरे हुए हैं, जबकि टीकाकरण से डरने की जरूरत नहीं है। टीकाकरण कोरोना के अलावा अन्य तमाम बीमारियों से भी सुरक्षित रखने में कारगर है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जो बीमारियों से बचाती है। इसलिए बच्चों को टीके का सुरक्षा कवच देना बेहद जरूरी है।
बच्चों का टीकाकरण है पूरी तरह सुरक्षित
जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उज्जवल कांत ने बताया कि 12 से 14 साल तक के बच्चों का टीकाकरण बेहद जरूरी है, क्योंकि घर से बाहर जाने वालों में इस उम्र के बच्चे ही हैं जो टीके से वंचित हैं। ऐसे में यदि संक्रमण फैला तो वह बेहद आसानी से शिकार बन सकते हैं। टीकाकरण होने के बाद संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण की स्थिति
उम्र- लक्ष्य- पहली डोज- दूसरी डोज
12-14- 170339-84909- 4179
15-17- 282033-295248-134090
18 से अधिक- 2749495-2883983-2235835
12 से 14 साल तक के बच्चों का टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा करने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। सीएचसी-पीएचसी से लेकर स्कूलों में भी शिविर लगवाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को टीका लगवाने में लापरवाही कदापि न करें।
- डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी