फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Already by December 31 to all schools functioning toilet '

‘31 दिसंबर तक सभी स्कूलों के शौचालय करें क्रियाशील’  

Sun, 25 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 25 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Already by December 31 to all schools functioning toilet '
कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
सीएलटीएस विद्या को गुणवत्तापरक बनाने के लिए हुई कार्यशाला में बोले डीएम
विज्ञापन

 समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता (सीएलटीएस) विद्या की कार्यशाला में डीएम आकाशदीप ने विकास खंड स्तर पर ग्रामों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को लीडरशिप लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओडीएफ में लगे चैंपियंस की साप्ताहिक समीक्षा कर समस्याओं का निस्तारण कराएं और समस्त विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के शौचालयों को 31 दिसंबर 2016 तक हर हाल में क्रियाशील करा दें। 

कलक्ट्रेट सभागार में सीएलटीएस विद्या के गुणवत्तायुक्त क्रियान्वयन के लिए प्रस्तावित ओडीएफ ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की गई। कार्यशाला में राज्य स्वच्छता मिशन द्वारा नामित स्टेट कोआर्डिनेटर मनोज शुक्ला ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सीएलटीएस विद्या के गुणवत्तापरक क्रियान्वयन, स्वच्छता के प्रति समुदाय के व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए टिप्स बताए। डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि जनपद में 20 ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त कराया जा चुका है। साथ ही अधिक से अधिक ग्रामों को खुले में शौच मुक्त कराए जाने के लिए प्रयास तेजी से जारी हैं। बैठक में समस्त एडीओ पंचायत, परियोजना समन्वयक नंदकिशोर दीक्षित, खंड प्रेरक, समस्त कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रस्तावित ओडीएफ ग्रामों के नामित चैंपियंस एवं राजगीर मिस्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed