फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Along with traffic jam, dust increased people's problems

Lakhimpur Kheri News: जाम के साथ ही धूल ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Sun, 14 Apr 2024 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Along with traffic jam, dust increased people's problems
मुरली मनोहर राजभर।
संपूर्णानगर। कस्बा में मिल मार्ग की सड़क खोदकर बजरी बिछाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आए दिन जाम लगने के साथ ही तेज हवा चलने पर उड़ती धूल से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। पांच अप्रैल से सड़क बननी शुरू हुई। लोगों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते निर्माण मानक के अनुरूप कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान और लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास से पीलीभीत के थाना हजारा से सटे संपूर्णानगर क्षेत्र में सड़क बननी शुरू हुई। हजारा से संपूर्णानगर मिल तिराहे तक 5.8 किलोमीटर की डामर रोड का 19 करोड़ की लागत से निर्माण शुरू हुआ है। कई दिन से हजारा क्षेत्र में सड़क किनारे खोदाई की जा रही है, साथ-साथ बजरी भी डाली जा रही है। इस कारण वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। बजरी पर बाइक फिसलने का डर भी रहता है।
विज्ञापन

ठेकेदार आशीष पाठक ने कहा कि जेई ही बता सकते हैं कि किस तरीके से कार्य हो रहा है। वहीं, पीडब्ल्यूडी के जेई अनूप का कहना है कि संपूर्णानगर की लगभग एक किलोमीटर की रोड उनको सौंपी गई है। 5.8 किलोमीटर सड़क का टैक्स मिलाकर 19 करोड़ का बजट है। इसमें चीनी मिल के पास एक पुल भी बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने की सुबह-शाम पानी के छिड़काव की मांग

चीनी मिल रोड के व्यापारी विजय सिंह गुड्डू का कहना है कि सड़क बनने से खुशी है, पर सड़क मानक अनुरूप बननी चाहिए, क्योंकि गन्ना भरे वाहनों का निकलना होता है। इस रोड पर धूल भी उड़ रही है, सुबह शाम पानी का छिड़काव होना चाहिए।


शांतिनगर निवासी कुलवंत राजभर का कहना है कि सड़क पर प्रेशर रोलर की जगह बिना पानी छिड़काव के सादे रोलर से मिट्टी और गिट्टी को दबाने का कार्य किया जा रहा है। रोड़े और मौरंग को बिना मिलाए मनमाने तरीके से भरकर खानापूर्ति की जा रही है।




शांतिनगर निवासी मुरली मनोहर राजभर का कहना है कि सड़क के दोनों ओर गड्ढे मानक के अनुसार 22 इंच होने चाहिए, जो 15 इंच हैं। पानी का छिड़काव भी तीन बार होना चाहिए, जो कि नहीं हो रहा है। इसकी शिकायत भी जेई से कर चुके हैं।



गांधीनगर के रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि वर्षों से जर्जर सड़क से निकलना मुश्किल था। मंत्री व विधायक के प्रयास से सड़क निर्माण हो रहा है। मानक के अनुसार माल तो पड़ रहा है लेकिन कंपेक्टिंग नहीं की जा रही है। कंपेक्टर चलाना चाहिए, देशी रोलर चलाकर काम चलाया जा रहा है।

मुरली मनोहर राजभर।

मुरली मनोहर राजभर।

मुरली मनोहर राजभर।

मुरली मनोहर राजभर।

मुरली मनोहर राजभर।

मुरली मनोहर राजभर।

मुरली मनोहर राजभर।

मुरली मनोहर राजभर।

मुरली मनोहर राजभर।

मुरली मनोहर राजभर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed