{"_id":"621fc15beb76de182953a467","slug":"all-the-students-left-the-war-torn-ukraine-alok-reached-delhi-lakhimpur-news-bly4771021145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी छात्र युद्धग्रस्त यूक्रेन से निकले, आलोक दिल्ली पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी छात्र युद्धग्रस्त यूक्रेन से निकले, आलोक दिल्ली पहुंचा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते संकट में फंसे जनपद के 15 युवक-युवतियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। मोहम्मदी निवासी आलोक सिंह हंगरी से फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुंच गया है। शेष 14 लोग भी यूक्रेन से सकुशल बाहर निकलने में कामयाब रहे हैं, जो निकटवर्ती हंगरी, रोमानिया, पोलैंड, यूगोस्लाविया आदि स्थानों पर सुरक्षित हैं। जल्द ही इनकी भी स्वदेश वापसी कराई जाएगी।
जिला प्रशासन ने बुधवार को एडवाइजरी जारी कर बताया कि मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सेमरा जानी निवासी निवासी आलोक सिंह हंगरी बार्डर से फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुंच गया है। तहसीलदार छात्र के घर पहुंचे और परिजनों को यह जानकारी दी। पलिया निवासी अब्दुल मन्नान अंसारी भी यूक्रेन से निकलकर रोमानिया स्थित बुखारेस्ट एंबेसी में ठहरा है। मोहम्मदी निवासी सरवन सिंह और उसकी बहन रिशमजीत कौर यूक्रेन से निकलकर तविव पहुंचने वाले हैं। मोहम्मदी के पूर्वी लखपेड़ा निवासी अनुराग यादव भी यूक्रेन से निकलकर रोमानिया एयरपोर्ट के पास शेल्टर होम में ठहरा है।
खीरी टाउन के मोहल्ल सैयदवाड़ा निवासी उम्मी खातून भी यूक्रेन से निकलकर बस के जरिए हंगरी जा रही है। मोहम्मदी क्षेत्र के गांव मुर्तजा अलीनगर निवासी हर्षित यादव खारकीव से निकल चुका है, लेकिन उसका पासपोर्ट यूनिवर्सिटी में जमा है। उसके पास फोटो कॉपी और मोबाइल में सॉफ्ट कॉपी है। लखीमपुर तहसील क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीनपुर निवासी छत्रपाल वर्मा मंगलवार की सुबह 10 बजे खारकीव से ट्रेन के जरिए निकला है। शहर के मोहल्ला शिवकालोनी निवासी कृष्ण मोहन मिश्रा व मनमोहन मिश्रा भी यूक्रेन से सुरक्षित निकलकर हंगरी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
मोहम्मदी के मियांपुर निवासी सुक्रांत मंडल भी हंगरी पहुंच गया है। पलिया निवासी शिवम सिंह यूक्रेन से निकलकर रोमानिया बार्डर के आगे 14 किलोमीटर के आसपास किसी शेल्टर होम में ठहरा है। पलिया निवासी रिषभ गोयल भी यूक्रेन से निकलकर यूगोस्लाविया स्थित भारतीय दूतावास पहुंच गया है। संपूर्णानगर निवासी नवीद अहमद अली भी पोलैंड पहुंच गया है। मूल रूप से पीलीभीत निवासी और फिलहाल पलिया में रहने वाला गुरप्रीत भी यूक्रेन से निकलकर पोलैंड बार्डर के पास पहुंच गया है।