फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   All positions on the single nomination

सभी पदों पर एकल नामांकन

Tue, 01 Mar 2016 10:29 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Tue, 01 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
All positions on the single nomination
 पलिया बार एसोसिएशन पंजीकृत के नवीन कार्यकारिणी गठन को लेकर चल रही प्रक्रिया में सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी का नामांकन हुआ है। इससे निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा शेष है।
विज्ञापन

इसमें अध्यक्ष पद के लिए शारदा प्रसाद राणा, महामंत्री के लिए अमित गुप्ता उर्फ अमित महाजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए जय प्रकाश त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राजाराम वर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए सुनील कुमार राय, अंकेक्षक के लिए संतोष कुमार मौर्या, संयुक्त मंत्री पदों के लिए संजय कुमार राठौर और हृदयनारायण मौर्या, पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए मनखुशीराम राना ने नामांकन कराया। नामांकन पत्रों के जमा करने के पश्चात निर्वाचन समिति द्वारा सभी के नामांकन पत्रों की विधिवत जांच की गई। सभी पर्चे सही पाए गए हैं। बता दें कि अध्यक्ष पद पर रणजीत सिंह और शारदा प्रसाद राणा ने पर्चे लिए थे जबकि महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार वर्मा और अमित गुप्ता ने नामांकन पत्र दिए थे पर दोनों पदों पर आपसी सहमति बन गई और रणजीत सिंह और अखिलेश कुमार ने नामांकन नहीं कराया। नामांकन प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी अशर्फीलाल शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी रामलखन सिंह राकेश कुमार गुप्ता, सुनील शुक्ला, देंवेद्र प्रकाश मिश्रा ने संपन्न कराई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed