फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   All four accused in the murder of a Scheduled Caste youth arrested

Lakhimpur Kheri News: अनुसूचित जाति के युवक की हत्या के चारों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
All four accused in the murder of a Scheduled Caste youth arrested
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी, स्रोत: पुलिस
फूलबेहड़/शारदानगर। अनुसूचित जाति के युवक की हत्या में शामिल दो भाइयों सहित चार आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव तनाजा के दलित युवक जयप्रकाश की शारदानगर से वापस आते समय गांव के ही दबंगों ने शराब पीने और जाति सूचक टिप्पणी का विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की थी। इससे युवक की मौत हो गई थी। मृतक के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया था। भारी हंगामे के बीच चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

बुधवार शाम पांच बजे पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया था। बुधवार रात पुलिस ने चारों आरोपियों गुरपेज सिंह, बलदेव उर्फ़ निक्कू, जयमल सिंह और मंगल सिंह को रौली पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। शारदानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी नेपाल भागने के फिराक में थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed