फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   All employees, including BDO, will disqualified in the inspection of MLA

विधायक के निरीक्षण में बीडीओ सहित सभी कर्मचारी नदारद मिले 

Mon, 12 Jun 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा खीरी।  Updated Mon, 12 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
All employees, including BDO, will disqualified in the inspection of MLA
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विधायक ने किया ब्लाक, तहसील, कोतवाली, सीएचसी का औचक निरीक्षण 
विज्ञापन

विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय, तहसील, कोतवाली और सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। करीब सवा दस बजे जब विधायक ब्लॉक कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय बंद मिला सभी अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। विधायक ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए वहीं से डीएम को फोन पर स्थिति से अवगत कराया। 
सीएचसी के निरीक्षण में विधायक ने अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर कड़ी नाराजगी जताई और मरीजों को सही इलाज और दवाएं अस्पताल से ही देने को कहा। अस्पताल में दवाओं की कमी की शिकायत पर विधायक ने सीएचसी प्रभारी डाक्टर आरआर वर्मा से जानकारी ली और सीएमओ को फोन कर दवाएं उपलब्ध कराने को कहा। तहसील निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कार्यालय के पेशकार नदारद मिले। विधायक ने एसडीएम रामप्रकाश से अबैध कब्जे हटाने भू माफियाओं और तालाब कुओं पर कब्जा करने वालों पर  कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

खमरिया। विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने खमरिया कस्बे की सीएससी और गन्ना सहकारी समिति गन्ना विकास परिषद का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों के दफ्तर बंद मिलने पर नाराजगी जताई। खमरिया सीएससी के निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों की कमी तीन महीने के अंदर पूरी करने का आश्वासन दिया। यहां सीएससी की साफ सफाई व्यवस्था देखकर संतोष व्यक्त किया।  निरीक्षण के दौरान दिनेश कुमार वर्मा ने अस्पताल के मेन रोड पर जलभराव और गंदगी की शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना सहकारी समिति एरा पहुंचने पर सचिव का कमरा बंद मिला। बड़े बाबू परमानंद यादव ने कमरा खोला, बताया कि सचिव किसी काम से लखनऊ गए हैं। इसके बाद विधायक गन्ना विकास परिषद पहुंचे जहां भी सचिव का कमरा बंद मिला जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारियों को ऑफिस में बैठकर जनता की समस्याएं सुननी चाहिए। समिति में खाद की जानकारी अवधेश वर्मा ने उपलब्ध कराई उन्होंने बताया स्टॉक में डीएपी पर्याप्त है लेकिन बारिश के बाद अचानक यूरिया की कमी पड़ गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed