फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Alert on India Nepal border over Amritpal Singh in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: अमृतपाल सिंह को लेकर नेपाल सीमा पर फिर अलर्ट, पुलिस और एसएसबी ने गश्त बढ़ाई

Thu, 06 Apr 2023 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Apr 2023 05:52 PM IST
सार

पंजाब से फरार होने के बाद अमृतपाल सिंह की लोकेशन लखीमपुर और पीलीभीत के आसपास मिली थी। इसके बाद पंजाब पुलिस भी यहां पहुंची थीं। अब एक बार फिर उसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Alert on India Nepal border over Amritpal Singh in Lakhimpur Kheri
अमृतपाल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब से फरार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर नेपाल सीमा पर एक बार फिर अलर्ट जारी किया गया है। लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में भारत-नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर गुरुवार को पुलिस और एसएसबी ने गश्त और चेकिंग बढ़ा दी है।

विज्ञापन


खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर बीते दिनों जहां सीमा पर चेकिंग हुई थी, वहीं पंजाब पुलिस ने भी डेरा डाला था। ऐसे में एसएसबी और पुलिस की चेकिंग तो लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर अमृतपाल को लेकर बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश मिले हैं। जिसके बाद एक बार फिर एसएसबी और पुलिस ने चेकिंग व गश्त तेज कर दी है।

विज्ञापन

जंगली इलाकों में भी मुस्तैदी बढ़ी 

नेपाल सीमा से सटे जंगली इलाकों में भी मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। वाहनों की चेकिंग के साथ ही उसमें सवार लोगों के पहचानपत्र भी चेक किए जा रहे हैं। गौरीफंटा के कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि चेकिंग में कागज आदि देखने के साथ ही पहचानपत्र भी देखे गए हैं। अमृतपाल को लेकर सीमा पर लगातार पुलिस मुस्तैद है। 

पंजाब से फरार होने के बाद अमृतपाल सिंह की लोकेशन लखीमपुर और पीलीभीत के आसपास मिली थी। पंजाब पुलिस उसकी तलाश में पीलीभीत और लखीमपुर तक पहुंचीं, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। खुफिया एजेंसियों ने अमृतपाल के नेपाल भागने की आशंका जताई थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed