फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   alert

होली में शहर की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम

Mon, 02 Mar 2020 10:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
alert
लखीमपुर खीरी। होली को देखते हुए बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बाजारों में छेड़छाड़, छिनैती आदि की घटनाएं न हों। इसके लिए सादे कपड़े में सिपाहियों के साथ महिला आरक्षियों को भी लगाया गया है। साथ ही यूपी 112 और कोबरा मोबाइल जहां रूट गश्त करेंगे। वहीं अफसर भी सड़कों पर पैदल मार्च करेंगे।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर बाजारों में खासा भीड़ रहती है। ऐसे में शोहदे और उचक्के भी सक्रिय हो जाते हैं। भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए वह महिलाओं से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने से बाज नहीं आते। साथ ही छिनैती व लूट की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए एसपी ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। प्रमुख बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में सिपाहियों के साथ महिला आरक्षियों को लगाया गया है। यह पुलिसकर्मी बाजार में लगातार भ्रमण कर शोहदों और उचक्कों पर नजर रखेंगी। इसके अलावा निर्धारित प्वाइंटों पर पुलिस तैनात रहेगी। कोबरा मोबाइल और यूपी 112 पुलिस रूट गश्त कर निगरानी करेगी। इसके अलावा एसपी के साथ ही एएसपी, सीओ और प्रभारी निरीक्षक पैदल गश्त करेंगे।
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। छेड़छाड़, चेन स्नेचिंग व पर्स छिनैती जैसी घटनाएं न हो। इसके लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों मे सादे कपड़ों में पुरुष सिपाहियों के साथ महिला आरक्षी भी लगाई गई हैं। कोबरा मोबाइल के साथ अफसर भी पैदल गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed