{"_id":"5e5baacc8ebc3ef3a7641c07","slug":"alert-in-dudhwa-tiger-reserve-lakhimpur-news-bly397912084","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के मद्देनजर दुधवा में रेड अलर्ट, शिकारियों पर रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के मद्देनजर दुधवा में रेड अलर्ट, शिकारियों पर रखी जाएगी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। होली के मद्देनजर बफरजोन समेत दुधवा टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ने रेड अलर्ट जारी करते हुए होली के दौरान शिकार आदि की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के लिए वन कर्मियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अधीनस्थ अफसरों से विशेष परिस्थितियों को छोड़कर होली पर्व पर वनकर्मियों को छुट्टियां न देकर संबधित क्षेत्र में सघन कांबिग कराने का निर्देश जारी किया है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि होली के दौरान हिरन, पाढ़ा, जंगली सुअर आदि वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं बढ़ जाती है। वहीं होली की छुट्टियों के कारण वन विभाग का तमाम स्टॉफ भी छुट्टी पर होता है। जिसका फायदा उठाकर शिकारी और अपराधी जंगल में अवैध घुसपैठ का प्रयास करते हैं। जिस कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व के अफसरों समेत फील्ड स्टॉफ और (एसटीपीएफ) स्पेशल टाइगर प्रोटक्शन फोर्स के जवानों को यह निर्देश दिए हैं कि शिकार के लिए संवेदनशील स्थलों और घुसपैठ करने वाले रास्तों पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके अलावा अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे जंगल के चप्पे-चप्पे पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
हाथियों संग पेट्रोलिंग शुरू
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि बफरजोन सहित समूचे दुधवा टाइगर रिजर्व में रविवार से हाथियों के जरिए जंगल की पेट्रोलिंग शुरू करा दी गई है। उन्होंने बताया कि दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक मनोज सोनकर, बफरजोन उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल के अलावा एसडीओ बफरजोन दिलीप श्रीवास्तव, वन्यजीव प्रतिपालक एसके अमरेश और तौफीक अहमद के निर्देशन में गठित वनकर्मी हाथियों संग संवेदनशील स्थलों की निगरानी कर रहे हैं। ताकि होली के दौरान पर्यटकों की आड़ में शिकारी और अपराधी जंगल में घुसपैठ करने का प्रयास न कर सकें।