{"_id":"61ccba1f54d86d2b1b35eddd","slug":"air-service-will-start-from-dhangarhi-to-pokhara-after-two-decades-lakhimpur-news-bly4708069142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दशक बाद धनगढ़ी से पोखरा के लिए शुरू होगी हवाई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दशक बाद धनगढ़ी से पोखरा के लिए शुरू होगी हवाई सेवा
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : social media
सप्ताह में तीन दिन जनवरी से उड़ान भरेंगे विमान
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल का जन्नत कहे जाने वाले पर्यटनस्थल पोखरा के लिए करीब दो दशक बाद जनवरी में धनगढ़ी से विमान सेवा शुरू होने जा रही है। पोखरा के लिए हवाई सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी और उत्साह है।
नेपाल के बुद्ध एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि जनवरी 2022 से सप्ताह में तीन दिन विमान पोखरा के लिए उड़ान भरेंगे। इससे पहले सुदूर पश्चिम प्रदेश में घूमने आने वाले पर्यटकों को पोखरा जाने के लिए धनगढ़ी से काठमांडू और उसके बाद काठमांडू से पोखरा के लिए विमान मिलते थे।
नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल्स एजेंट नाटा के सचिव विक्रम सिंह ने बताया कि सरकारी और निजी एयरलाइंस से धनगढ़ी और नेपालगंज से पोखरा के लिए हवाई सेवा की मांग लगातार की जा रही थी, जिसके बाद ही विमान चलाने की बात सामने आई है। मालूम हो कि धनगढ़ी से पोखरा तक सफर करने के लिए सड़क मार्ग से 20 से 24 घंटे का समय लगता है। विमान सेवा शुरू हो जाने के बाद आधा घंटे में ही पर्यटक पोखरा पहुंच सकेंगे। इससे लोगों में खुशी देखी जा रही है।