{"_id":"621fc09bb86ce022d91d02e2","slug":"air-service-started-from-dhangarhi-to-pokhara-after-two-decades-lakhimpur-news-bly4771019114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दशक बाद धनगढ़ी से पोखरा के लिए विमान सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दशक बाद धनगढ़ी से पोखरा के लिए विमान सेवा शुरू
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल की जन्नत कहे जाने वाले पर्यटक स्थल पोखरा के लिए करीब दो दशक बाद बुधवार को धनगढ़ी से विमान सेवा शुरू हो गई है। जिससे लोगों में खुशी और उत्साह है। नेपाल की बुद्ध एयरलाइंस ने धनगढ़ी के गेटा विमानस्थल से बुधवार को पोखरा के लिए उड़ानें शुरू कर दी हैं।
सप्ताह में तीन दिन रविवार, बुधवार और शुक्रवार को हवाई सेवा दी जाएगी। सुदूर पश्चिम प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को अब तक पोखरा जाने के लिये यहां से काठमांडू जाकर वहां से पोखरा के लिये हवाई सेवा मिलती थी। नेपाल एसोसिएशन आफ टूर एंड ट्रेवेल्स एजेंट (नाटा) के सचिव विक्रम सिंह ने बताया कि उनके द्वारा सरकार व निजी एयरलाइंस से धनगढ़ी और नेपालगंज से पोखरा के लिये हवाई सेवा की मांग पर ही जनवरी माह से धनगढ़ी और नेपालगंज से पोखरा की हवाई सेवा शुरू होनी थी। जो किसी वजह से नहीं हो पाई थी।
बुधवार को पोखरा से पहली फ्लाइट सवारी लेकर धनगढ़ी पहुंची। यहां से भी एक विमान पोखरा के लिए रवाना हुआ। बस से पोखरा का सफर तय करने में करीब 22 घंटे का लंबा सफर लगता है लेकिन अब 55 मिनट में पर्यटक पोखरा पहुंच सकेंगे।