फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   agriculture

22 गुना अधिक उपज की बिक्री करके आढ़ती बन गया अव्वल किसान

Wed, 02 Oct 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
agriculture
लखीमपुर खीरी। मंडी परिषद के अधिकारी का कारनामा कहे या फिर कथित किसान की उपलब्धि। एक वर्ष में ही शहर के एक थोक व्यापारी(आढ़ती) ने अपने खेत में 22 गुना अधिक उत्पादन किया और उससे प्राप्त उपज की मंडी में बिक्री करके अव्वल दर्जे का किसान बन गया। मंडी परिषद ने आढ़ती से किसान बने व्यापारी को अव्वल किसान घोषित करते हुए 30 किसानों की सूची में पहले स्थान पर काबिज कर दिया है। जबकि इसी किसान का नाम व्यापारी(आढ़ती) की सूची में भी छठे नंबर पर दर्ज है।
विज्ञापन

दरअसल यह सब कुछ किया जा रहा है मंडी समिति के सभापति चुनाव को लेकर। मंडी समितियों का गठन किया जाना है। इसके लिए प्रत्येक मंडी समिति में 10 से 12 सदस्यीय बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके बाद इन्हीं सदस्यों में सभापति और उप सभापति का चुनाव किया जाएगा। करीब तीन दशक पहले भाजपा सरकार में मंडी समितियों का गठन किया गया था। इसके बाद की सरकारों समितियों को भंग करके एसडीएम को सभापति बनाने की प्रथा डाली थी, जो आज भी चली आ रही है। योगी सरकार आने के बाद फिर से मंडी समितियों का गठन करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए हाल के पिछले तीन वित्तीय वर्ष में अधिकतम कृषि उपज बिक्री करने वाले बड़े, लघु और सीमांत 30-30 किसानों की सूची बनाई गई है। इसके अलावा तीन सालों में अधिकतम मंडी शुल्क जमा करने वाले 20 थोक व्यापारियों और 20 आढ़तियों की सूची तैयार की गई है। इस सूची का अनंतिम प्रकाशन करके आपत्तियां निस्तारित की जानी थी, लेकिन गुपचुप तरीके से सूची फाइनल कर ली गई। इसकी जानकारी किसी अन्य किसान या आढ़ती को नहीं हुई।
विज्ञापन

आढ़ती ऐसे बना अव्वल किसान
शहर के मोहल्ला पुरानी गल्ला मंडी निवासी एक आढ़ती ने सभापति बनने के लिए पूरा सिस्टम ही हैक कर लिया। 2.343 हेक्टेअर जमीन में 2016-17 में 9,52,400 रुपये की उपज बेची। 2017-18 में 1,12,000 रुपये की उपज बेची, जबकि 2018-19 में 23,48,750 रुपये की उपज बिक्री दिखाई है। यानी आखिरी साल में सीधे 22 गुना अधिक उपज बिक्री करके यह आढ़ती सूची में शामिल अन्य 29 किसानों से काफी अव्वल पोजीशन पर पहुंच गया। सूत्रों की माने तो यही आढ़ती सभापति बनने की दौड़ में सबसे आगे है। सभापति बनने के लिए किसान होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों और व्यापारी/आढ़तियों की सूची बनाने में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। एक बड़े किसान के नाम पर अभी तक किसी ने आपत्ति नहीं दर्ज कराई है। सूचियां मंडी परिषद के निदेशक को भेज दी गई हैं। -रामबाबू शर्मा, मंडी सचिव, लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed