{"_id":"6161e7818ebc3e623c587827","slug":"agricultural-lakhimpur-news-bly4623846102","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला मंडी समिति में क्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला मंडी समिति में क्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
गल्ला मंडी समिति में धान खरीद की जानकारी करते किसान नेता।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। धान खरीद के लिए यहां कृषि उत्पादन मंडी समिति में विभिन्न एजेंसियों के 14 केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्र खुलने के 10वें दिन शनिवार को केवल आरएफसी तृतीय केंद्र पर धान खरीद हुई। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने मंडी समिति जाकर धान खरीद का जायजा लिया।
इस साल सामान्य धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल, ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 1960 रुपये तय किया गया है। गोला मंडी समिति में नीलामी प्लेटफार्म नंबर एक पर एफसीआई का एक केंद्र, पीसीएफ के चार, नीलामी प्लेटफार्म नंबर तीन पर आरएफसी के चार, प्लेटफार्म नंबर चार पर यूपीपीसीयू के चार, प्लेटफार्म नंबर पांच पर यूपीपीसीएल एवं राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के एक-एक समेत 14 धान क्रय केंद्र हैं। मानक के अनुरूप धान की आवक न होने से क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है।
शनिवार को पुनर्भु ग्रंट निवासी रामपाल सिंह ने आरएफसी थर्ड सेंटर पर धान की तौल कराई। भाकियू जिलाध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने कहा कि किसान मंडी समिति गेट पर अलग-अलग सेंटर के हिसाब से पंजीकरण कराएं। मानक चेक करने के लिए मंडी गेट पर व्यवस्था की जाए। ताकि किसानों को मानक चेक कराने को लेकर परेशान न हो।
विज्ञापन
इंटरनेट बाधित होने से धान खरीद प्रभावित
केंद्र प्रभारियों ने बताया कि इंटरनेट बाधित होने से धान खरीद में पंजीकरण सत्यापन और ऑनलाइन टोकन बाधित हुआ है। इससे धान खरीद प्रभावित हुई। आरएफसी के केंद्र प्रभारी पीएन सक्सेना, करुणेश कुमार और सुभाष चंद्र ने बताया कि धान खरीद के लिए नमी 17 प्रतिशत और टूट एवं बदरंग 5 प्रतिशत मानक निर्धारित किया गया है। किसान साफ सुथरा और सूखा हुआ मानक के अनुरूप धान लेकर आएं।