{"_id":"44b439afe0c7b528dfd44e5350b9d873","slug":"against-fierce-advocate-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट के खिलाफ भड़के वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट के खिलाफ भड़के वकील
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 19 Dec 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में धांधली का विरोध करने पर दो अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के खिलाफ जिला अधिवक्ता संघ आंदोलन पर उतर आया है। शनिवार को दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर जोरदार प्रदर्शन किया। वकीलों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसपी को सौंपा।
ज्ञापन में अधिवक्ता संघ ने कहा है कि पंचायत चुनाव में हो रही धांधली का जब अधिवक्ता जावेद अली और मोहम्मद इशहाक ने विरोध किया तो उनके खिलाफ प्रशासन ने झूठा मुकदमा कायम करा दिया गया। यह कार्रवाई कुछ सपा नेताओं की शह पर की गई। जिला अधिवक्ता संघ का आरोप है कि चुनावों में सपा नेता ने अनाधिकृत हस्तक्षेप कर अपने रिश्तेदार की पत्नी को मतगणना में धांधली कर जितवा दिया। विरोध करने पर दोनों अधिवक्ताओं के खिलाफ एसओ फूलबेहड़ से मुकदमा दर्ज करवाकर सत्ता का गलत इस्तेमाल किया है। इस कृत्य से जिले के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।
ज्ञापन में मांग की गई कि अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज फर्जी तथ्यों पर आधारित एफआईआर वापस ली जाए। एसओ फूलबेहड़ को बर्खास्त कर उसकी जांच की जाए। किसी भी अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा कायम करने से पहले अध्यक्ष को सूचित किया जाए। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल उनकी मांगें न मानी गईं तो जिले के सभी अधिवक्ता आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन में अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, मंत्री हौसला प्रसाद वर्मा, श्रीकांत अवस्थी, अंशुमान माथुर, विनोद कुमार शर्मा, मोहम्मद इजराइल खां, विवेक कुमार अवस्थी, श्रीकांत पांडेय, संजय कुमार मिश्र, इसरार अहमद, अवनीश मिश्र, संजीव बाजपेयी, अकबर अली नकवी, अखिलेश वंसवार आदि मौजूद रहे।