फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After two days, the sun appeared, the lukewarm sun gave some relief from the shiver

दो दिन बाद सूरज ने दिए दर्शन, गुनगुनी धूप ने कंपकंपी से दिलाई थोड़ी राहत

Sun, 20 Dec 2020 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
After two days, the sun appeared, the lukewarm sun gave some relief from the shiver
लखीमपुर खीरी। तराई में ठंड का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा। सुबह कोहरे के साथ ही गलन से लोग बेहाल दिखे। दोपहर बाद सूरज की किरणें धरती तक पहुंचीं, जिससे गुनगुनी धूप का लोगों ने आनंद उठाया। लोगों को धूप में बैठने से कंपकंपी से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने अभी कुछ और दिन तक शीतलहर और कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान साफ रहने से धूप भी निकल सकती है।
विज्ञापन

जिले भर में कड़ाके की ठंड पड़ने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा बाइक सवारों को गाड़ी चलाने के दौरान शीतलहर के प्रकोप का शिकार होना पड़ रहा है। रविवार को दोपहर में धूप निकलने के बाद लोगों को थोड़ी देर के लिए कड़ाके की ठंड से कुछ देर राहत जरूर मिली, जिससे बाजार में चहल-पहल नजर आई। शाम को जैसे ही धूप गायब हुई तो फिर से सर्दी का सितम शुरू हो गया। शीतलहर के चलते लोग घरों में कैद हो गए। सिर्फ जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को भी शीतलहर और कोहरे का प्रकोप रहेगा। मंगलवार को बादल छाएंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। बुधवार और गुरुवार को आसमान साफ रहेगा, जिससे धूप निकलेगी। इस दौरान धूप निकलने से तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होगी, लेकिन इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने रैनबसेरे का निरीक्षण कर दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने शनिवार की रात खीरी टाउन व ओयल में नगर निकायों से संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने दोनों नगर निकायों में संचालित रैन बसेरों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की पड़ताल की और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक सुधार के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में शरण लेने वाले लोगों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं रखी जाएं। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। एडीएम में नगर पंचायत ओयल में जलकर परिसर, बस स्टेशन के निकट स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। एडीएम ने नगर पंचायत खीरी टाउन द्वारा संचालित रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप न पाए जाने पर ईओ नगर पंचायत को तत्काल आवश्यक सुविधाएं व व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
ठंडक के साथ गलन ने बढ़ाई मुसीबत
गोला गोकर्णनाथ। चार दिनों से भीषण कोहरे में ठंड और हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी से आम जनमानस प्रभावित हुआ है। नगर पालिका ने पर्याप्त अलाव की व्यवस्था कर दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की लापरवाही से भूसी पड़ी होने के बाद भी वह समय से नहीं जलाते, जिससे मरीज परेशान होते हैं। रविवार को सुबह काफी ठंड रही, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली और बाजार में भी रौनक देखने को मिली।

अमीरनगर। तीन दिनों से लगातार ठंडक बढ़ती जा रही है। शाम होते ही घना कोहरा गिरना शुरू हो जाता है। रविवार को दोपहर तक न मौसम खराब रहा, लोग ठंड से ठिठुरते रहे। इसके बावजूद भी दिहाड़ी मजदूर और किसान खेतों में काम करते रहे। ठंडक से बचने के लिए बुजुर्ग, बच्चे घरों में छुपे रहे जो लोग घरों से बाहर निकले वह गर्म कपड़ों या चादरों को लपेटकर निकले। हालांकि दोपहर बाद गुनगुनी धूप निकली तब लोगों को राहत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed