फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After three days of study, children will be given revision

Lakhimpur Kheri News: तीन दिनों की पढ़ाई के बाद बच्चों का कराया जाएगा रिवीजन

Tue, 03 Sep 2024 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
After three days of study, children will be given revision
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को पढ़ाया गया पाठ उन्हें याद रहे, इसको लेकर नई पहल की गई है। इसके तहत तीन दिन तक पढ़ाए गए विभिन्न विषयों का अगले दिन से रिवीजन भी कराया जाएगा। इस संबंध में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने भी बीएसए को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 3106 परिषदीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इनमें साढ़े पांच लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। स्कूलों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर हो इसको लेकर नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। अब पंजीकृत छात्र-छात्राओं को तीन दिन तक जो भी विषय पढ़ाए जाएंगे, उनका रिवीजन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का मानना है कि पढ़ने के बाद कराए जाने वाले विषयों के दोहराव से बच्चों की बौद्धिक क्षमता में इजाफा होगा। बच्चे जिस विषय को दोबारा पढ़ लेंगे, वह अच्छे से याद हो जाएगा। इसको लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने निर्देश जारी किए थे। कहा था कि कमजोर बच्चों के लिए शिक्षक सप्ताह में दो दिन सोमवार व बृहस्पतिवार को पिछले कार्य दिवसों में पढ़ाए गए अध्यायों का रिवीजन कराएं। कहा कि सोमवार, मंगलवार व बुधवार को पढ़ाए गये अध्यायों का दोहराव बृहस्पतिवार को कराएं। वहीं बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार को पढ़ाए जाने वाले अध्यायों का दोहराव सोमवार को कराया जाए। बीएसए ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद सभी ब्लाकों के बीईओ को निर्देश देते हुए स्कूलों के नियम लागू कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed