फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After three and a half years, the CMO broke the lock of the cupboard

साढ़े तीन साल बाद सीएमओ ने तुड़वाया अलमारी का ताला

Tue, 12 Jul 2022 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
After three and a half years, the CMO broke the lock of the cupboard
तीन सदस्यीय टीम ने कब्जे में लिए कागजात
विज्ञापन

बिना चार्ज दिए ताला डालकर चले गए थे लिपिक
लखीमपुर खीरी। गैर जनपद तबादला होने के बाद भी चार्ज न देने वाले एक लिपिक की अलमारी का सोमवार को ताला तोड़ दिया गया। तीन साल बाद तीन सदस्यीय टीम ने अलमारी खुलवाकर कागजात कब्जे में लिए। नवागत सीएमओ ने इस पूरे प्रकरण की वीडियोग्राफी भी कराई है। अलमारी में कर्मचारियों की सर्विस बुक से लेकर वेतन संबंधी दस्तावेज बंद थे।
सीएमओ के निर्देश पर गठित टीम में शामिल एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. लालजी पासी एवं वित्त एवं लेखा लिपिक लक्ष्मीकांत ने करीब साढ़े तीन साल से बंद लिपिक के विनोद सैनी की अलमारी का ताला तोड़कर कागजात अपने कब्जे में लिए।
विज्ञापन

बता दें कि उनका तबादला करीब साढ़े तीन साल पहले बलिया हो चुका है। विभागीय लोगों का कहना है कि विनोद सैनी बिना चार्ज दिए ही चले गए थे। कई बार पत्राचार करने के बावजूद चार्ज देने नहीं आए। इसलिए सोमवार को सीएमओ की ओर से गठित टीम ने अलमारी का ताला खुलवाकर प्रपत्र अपने कब्जे में ले लिए। सीएमओ डॉ. अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर करीब साढ़े तीन साल से बंद अलमारी का ताला खुलवाया गया है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed