फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the burial of the body of the accused caught

आरोपी के पकड़े जाने के बाद की शव की अंत्येष्टि

Tue, 01 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी। Updated Tue, 01 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
After the burial of the body of the accused caught
bus - फोटो : amar ujala
धर्मपुर गांव निवासी रामदास की मौत का मामला 
विज्ञापन

गांव धर्मपुर में दबंगों की पिटाई से मारे गए रामदास का शव पोस्टमार्टम के बाद जब घर पहुंचा तो वहां चीखपुकार मच गई। मंगलवार को परिवार वालों के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव के अंतिम संस्कार की घोषणा से पुलिस के हाथपांव फूल गया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दोपहर में एक आरोपी के पकड़े जाने के बाद घर वालों ने पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

29 अक्तूबर को देर शाम गांव के कुछ लोगों ने युवक रामदास की पिटाई कर दी थी जिसकी अगले दिन अस्पताल लाते समय मौत हो गई थी। पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की तो परिवार वालों ने शव से लदी गाड़ी कोतवाली गेट पर खड़ी कर विरोध प्रदर्शन किया था। जिस पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा को घर में कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह परिवार वालों ने घोषणा की कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अंत्येष्टि करेंगे। सूचना पर पुलिस बल गांव पहुंचा और कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए समझाया-बुझाया, लेकिन परिवार के लोग नहीं माने और आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए। उधर पुलिस ने दोपहर में जब एक आरोपी आशाराम को गिरफ्तार कर लेने की जानकारी दी तक जाकर परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया। इंस्पेक्टर गुलाब शंकर पांडे का कहना है कि शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed