फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the announcement of election silence in building development

चुनाव की घोषणा के बाद विकास भवन में सन्नाटा

Mon, 09 Jan 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 09 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
After the announcement of election silence in building development
election - फोटो : amar ujala
अधिकारी और कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में हुए व्यस्त
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होने से पहले तक विकास भवन में रौनक थी। आचार संहिता के लागू होते ही ग्राम पंचायत से लेकर संसदीय क्षेत्र तक में विकास योजनाओं के लिए लगने वाली दौड़ बंद हो गई है। फरियादी भी इस बात को बखूबी समझ रहे हैं, जिससे उनका आना भी लगभग बंद सा हो गया है। 

विकास भवन में करीब दो दर्जन से अधिक विभागों के कार्यालय स्थित हैं। खासकर समाज कल्याण, विकलांग कल्याण विभाग, पिछड़ा कल्याण वर्ग, कृषि, सहकारिता, पंचायत राज विभाग ऐसे विभाग हैं, जहां आम दिनों में सैकड़ों फरियादियों की भीड़ उमड़ती थी। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक काफी व्यस्त रहते थे, लेकिन आचार संहिता लगते ही विकास भवन में सन्नाटा पसर गया है। गांव-देहात से आने वाले फरियादियों की संख्या एकाएक नगण्य हो गई है। इससे अधिकारियों के अलावा कर्मचारी राहत महसूस कर रहे हैं, क्योंकि योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन के समय सीमा की बाध्यता से मुक्ति मिल गई है। जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुटा है, जिससे कई अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव कार्यालय में लग गई है। शेष कर्मचारियों की जल्द ही चुनाव में ड्यूटी लग सकती है। सीडीओ अमित सिंह बंसल कहते हैं कि नए विकास कार्यों के प्रस्तावों पर रोक लग गई है। पूर्व से चली आ रही पेंशन जैसी योजनाओं का लाभार्थियों को लाभ मिलता रहेगा। चुनाव के चलते गांवों से आने वाले फरियादियों की संख्या कम हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed