{"_id":"6209720166ef25751d42f97a","slug":"after-reaching-chhauch-dm-invited-voters-to-vote-lakhimpur-news-bly4753939155","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाउछ पहुंचकर डीएम ने मतदाताओं को दिया मतदान का निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाउछ पहुंचकर डीएम ने मतदाताओं को दिया मतदान का निमंत्रण
विज्ञापन
छाउछ पहुंचकर डीएम ने की मतदाताओं के संग मतदान की बात, दिया निमंत्रण
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। लोकतंत्र का पर्व शुरू हो चुका है। खीरी के मतदाता 23 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हर किसी की मंशा है कि इस बार जनपद मिसाल बने और मतदान का प्रतिशत 90 प्रतिशत पार हो। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की कोशिश डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा की जा रही है।
जिले में गांव, मोहल्लों में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने वोटर अवेयरनेस कैंपेन की कमान स्वयं संभाल रखी है। डीएम स्वयं गांव-गांव जाकर मतदाता जागरूकता की अलख जगा रहें और मतदान दिवस के निमंत्रण पत्र भी स्वयं बांट रहे है। रविवार को अपरान्ह करीब तीन बजे जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत छाउछ पहुंचे, जहां उन्होंने घरों की कुंडी बजाई।
मतदाताओं के घर से बाहर आने पर उन्हें मतदान दिवस 23 फरवरी का निमंत्रण पत्र भी दिया। इस दौरान राहगीरों को भी डीएम ने मतदान दिवस का निमंत्रण पत्र देकर लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, डिप्टी कलेक्टर रेनू एवं इला प्रकाश मौजूद रही।
विज्ञापन
घर-घर लोकतंत्र के महापर्व का निमंत्रण बांट रहे कार्मिक
विधानसभा चुनाव में मतदान 90 प्रतिशत पार की मुहिम अब परवान चढ़ने लगी है, जिसमें जनपदवासियों एवं युवाओं का बड़े पैमाने पर सहयोग मिल रहा। मुहिम का डीएम स्वयं अनुश्रवण, पर्यवेक्षण कर रहे हैं। निमंत्रण पत्र के वितरण की व्यवस्था के लिए अधिकारी-कर्मचारियों के दायित्व भी तय किए हैं। लेखपाल एवं ग्राम विकास अधिकारी गांव-गली-मोहल्लों में निमंत्रण पत्र लेकर पहुंच रहे, जो डीएम की अपील को मतदाताओं के समक्ष दोहरा भी रहे है।