फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After hiding in the forest for three days, elephants again created havoc

Lakhimpur Kheri News: तीन दिन जंगल में दुबके रहने के बाद हाथियों ने फिर मचाया उत्पात

Tue, 31 Oct 2023 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
After hiding in the forest for three days, elephants again created havoc
नेपाली हा​थियों ने फसल रौंदी, मड़ैया उजाड़ी।
बांकेगंज। नेपाल के शुक्लाफाटा नेशनल पार्क से चलकर किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा सेक्शन में दो अलग-अलग झुंडों में पहुंचे करीब 45 हाथियों में से 40 हाथियों का एक बड़ा झुंड चार दिन पहले गुपचुप ढंग से नेपाल वापस चला गया। बाकी बचे पांच हाथियों की भी लोकेशन न मिलने के कारण वन विभाग का अनुमान था कि यह भी वापस चले गए होंगे। लेकिन पांचों हाथी मड़हा के घने जंगलों में तीन दिन तक छिपे रहे और रविवार रात किसानों की फसलें रौंद डालीं।
विज्ञापन

रविवार रात किसान ही नहीं वनकर्मी भी हैरान रह गए, जब मड़हा जंगल से निकल पांचों हाथी बफरजोन की मैलानी रेंज से सटे सुल्तानपुर गौटिया गांव के खेतों में जा पहुंचे। हाथियों ने किसान रामू, सुरेश, सोहन की गन्ना फसल को बर्बाद कर दिया। हाथियों ने सोहन के खेत में पड़ी मड़ैया भी तहस-नहस कर डाली। किसान आश्वस्त थे कि हाथियों के चले जाने के बाद उनकी फसलों को कोई खतरा नहीं है। फसलों की निगरानी न होने से हाथियों को खुला मैदान मिल गया और उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। निगरानी टीमों के मुताबिक, सोमवार सुबह हाथियों की लोकेशन मड़हा में मिली है।
विज्ञापन


नेपाल से आए जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड वापस चला गया था, लेकिन पांच हाथी अब भी मड़हा में डेरा डाले हैं। जिनकी तीन दिन से कोई लोकेशन नहीं मिल रही थी। रविवार रात इन हाथियों ने जंगल से सटे खेतों में उत्पात मचाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। अब इन हाथियों की निगरानी फिर से तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ललित वर्मा, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed