फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After giving triple talaq on the phone, the woman was beaten up and thrown out of the house

Lakhimpur Kheri News: फोन पर तीन तलाक देकर महिला को मारपीट कर घर से निकाला

Thu, 22 Jun 2023 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
After giving triple talaq on the phone, the woman was beaten up and thrown out of the house
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को दहेज की खातिर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया गया और पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लगुची निवासी शफीउल की बेटी रिहाना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका निकाह तीन वर्ष पूर्व फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर निवासी नसीबुद्दीन के साथ हुआ था। ससुराल वाले निकाह के कुछ दिनों बाद ही दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसके एक बच्चा भी है। ससुराल वाले दहेज में पांच लाख की मांग करते हुए उसे आए दिन प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन

जानकारी होने पर पिता रिहाना को घर ले गए। कार्रवाई के डर से पति ने सुलह समझौता किया और कहा कि वह मलेशिया जाना चाहता है। रिहाना के पिता ने किसी तरह रुपयों की व्यवस्था कर उसे मलेशिया भेज दिया। रिहाना ससुराल आई जहां उसे फिर प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। रिहाना का कहना है कि 19 मार्च को इसके पति ने फोन कर उसे तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिहाना की तहरीर पर पति नसीबुद्दीन, सास साहिमा, ससुर वजीहुद्दीन, जेठ रियाजुद्दीन, जेठानी हाशमी, देवर शहरउद्दीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed