{"_id":"5e2b3a968ebc3e7d663b1842","slug":"advocate-lakhimpur-news-bly3933322173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने लालबिहारी, नरेंद्र मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने लालबिहारी, नरेंद्र मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर लालबिहारी वर्मा और मंत्री पद पर नरेंद्र कुमार शुक्ल विजयी रहे।
शुक्रवार सुबह 10 बजे से सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव का मतदान शुरू हुआ। उसके बाद शाम पांच बजे एसडीएम अखिलेश यादव की मौजूदगी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, सह चुनाव अधिकारी सुनीता मिश्रा, हरिनाम पांडे, संदीप अवस्थी, पंकज वर्मा, अजय यादव ने मतगणना शुरू कराई। 245 सदस्यों वाली बार संघ के चुनाव में 238 वकीलों ने अपने मत का प्रयोग किया। 10 चक्रों में हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर लालबिहारी वर्मा ने 128 मत लेकर प्रतिद्वंद्वी विजयकांत श्रीवास्तव को 22 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर अनवारुल हक ने 126 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी जानकी प्रसाद शुक्ल को 15 मतों से पराजित किया। मंत्री पद पर नरेंद्र कुमार शुक्ल ने 137 मत पाकर वीरेंद्र कुमार को 40 मतों से शिकस्त देकर जीत हासिल की। उपमंत्री पद पर नरेंद्र कुमार आर्य ने 121 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी श्रवण कुमार को सात मत से हराया। वहीं एकल नामांकन होने के कारण सलामत बेग कोषाध्यक्ष, मोहनलाल मौर्य ऑडिटर, नागेंद्र कुमार सिंह निर्विरोध पुस्तकालयाध्यक्ष निर्वाचित हुए। रिजल्ट की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजेताओं को फूल मालाओं से लादकर खुशी मनाई। इस मौके पर राजेश गिरि, मनोज श्रीवास्तव, अचल श्रीवास्तव, अरुण दीक्षित, राकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
11 मत अवैध
सेंट्रल बार एसोसिएशन के 238 मतदाताओं के मतदान में अध्यक्ष और मंत्री पद पर चार-चार, उपमंत्री पद पर दो और उपाध्यक्ष पद पर एक मत अवैध घोषित किया गया।